
Ranchi : झारखंड में जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, पक्ष-विपक्ष में बयानबाजी उतनी ही तेज पकड़ती जा रही है. जान लें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने साध्वी प्रज्ञा को आतंकवादी बताया था, जिसके बाद भाजपा के महामंत्री दीपक प्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस कर डॉ अजय को रणछोड़ बताया है, दीपक प्रकाश ने कहा कि वे जमशेदपुर के सांसद थे. उन्हें पता था कि वे पराजित हो जायेंगे, इसलिए चुनावी मैदान से भाग गये. वे रणछोड़ हैं.
जमशेदपुर की जनता का सामना करने में उन्हें डर लग रहा है, झारखंड की जनता का वे सामना नहीं करना चाहते. साथ ही कहा कि डॉ अजय की मानसिकता विकृत हो गयी है. भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस कहा गया कि प्रज्ञा ठाकुर साध्वी ही नहीं, एक महिला भी हैं. उनको आतंकवादी कहकर डॉ अजय ने सभी महिलाओं का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि पता नहीं कांग्रेस को गेरुआ चीजों से इतनी नफरत क्यों है.
इसे भी पढ़ेंः महागठबंधन में विरोध : गोड्डा और चतरा तो केवल ट्रेलर, असली फिल्म मांडू से लेकर सिंहभूम और खूंटी तक है
देशद्रोही को महिला बोलकर माफ नहीं किया जा सकता
इस संबंध में पूछे जाने पर कांग्रेस के राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री के बयान के कोई मायने नहीं हैं. भाजपा में डॉ अजय की छवि के आसपास कोई नेता नहीं टिकता. कांग्रेस के अनुसार जो भी शहीद होने पर जश्न मनाये, वो देशद्रोही है. देशद्रोही महिला या पुरुष नहीं होता.देशद्रोही को महिला बोलकर माफ नहीं किया जा सकता. साध्वी प्रज्ञा के हेमंत करकरे पर बयान के कारण दुनिया में हमारा सर नीचा हो गया है.
इसे भी पढ़ेंः पलामू : सोशल मीडिया में राजद पर भारी बीजेपी उम्मीदवार, मीडिया मैनेजमेंट में भी पिछड़ रहे घुरन राम
पीएम मोदी 23 को 5 बजकर 30 मिनट में रांची में करेंगे रोड शो
भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि 23 अपैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम के 5 बजकर 30 मिनट में रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे. जिसके बाद वे रोड शो करेंगे. रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे. 24 अप्रैल को लोहरदगा, चतरा और पलामू के कुछ हिस्सों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
इसे भी पढ़ें – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार को भी मोदी से डर लगने लगा है




