
Ranchi: रांची जिला पुलिस और प्रशासन ने सरहुल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर दी है. सरहुल के मौके पर निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है.
इस दौरान शहर में एक हजार से अधिक पुलिस बल तैनात रहेंगे.
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस बल, रैफ,सैफ को शामिल किया गया है. जुलूस के मार्गों पर बैरिकेडिंग के साथ अतिरिक्त सीसीटीवी भी लगाए गए हैं.
इसे भी पढ़ेंःबेरोजगारी और किसानों की समस्याएं महागठबंधन के मुख्य चुनावी मुद्दे :…
पुलिस-प्रशासन के वरीय अधिकारी संवेदनशील जगहों पर खुद नजर बनाये रहेंगे. इसके अलावा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी और सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी को तैनात किया जाएगा.
उपद्रवियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा
सरहुल को लेकर शहीद चौक और अलबर्ट एक्का चौक पर विशेष चौकसी रखी जाएगी. जुलूस के दौरान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई होगी. डीएसपी और थानेदारों को सुबह से ही सरना स्थल और जुलूस के मार्गों पर गश्त लगाने का निर्देश दिया गया है. जुलूस में उपद्रव मचाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा.
इसे भी पढ़ेंःकोडरमा लोकसभा : आरजेडी से बीजेपी में आयींं अन्नपूर्णा का होगा बेड़ा…
बनाये गये पांच मिनी कंट्रोल रूम
सरहुल की शोभा यात्रा पर निगरानी रखने के लिए रांची पुलिस की ओर से पांच जगहों पर कंट्रोल रूम बनाया गया है. रांची, कांके, बेड़ो, नामकुम और एक अन्य शामिल हैं. कंट्रोल रूम में पुलिस की तैनाती भी की गई है.
शक्ति कमांडो भी तैनात रहेगी. सरहुल की शोभा यात्रा में महिलाओं और बच्चों की भीड़ अधिक होती है. रांची पुलिस की ओर से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए शक्ति कमांडो की प्रतिनियुक्ति की गई है. अलबर्ट एक्का चौक और सिरमटोली चौक पर महिला पुलिस बल की तैनाती की गई.
इसे भी पढ़ेंःचुनाव आयोग का नया फरमान, प्रिंट मीडिया में मतदान के दिन और एक दिन पहले…




