Crime NewsJharkhandRanchi

नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Ranchi:  नामकुम थाना की पुलिस ने चार अप्रैल की देर शाम एक नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपिपयों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक खलखो, दीपक लकड़ा और अभय टोप्पो उर्फ बुधराम टोप्पो शामिल हैं. दीपक रामपुर बाजार का रहने वाला है, जबकि अभिषेक और अभय छोटा कबाली का रहने वाला है.

पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार की रात छापेमारी कर पकड़ा.  घटना गुरुवार रात की है, जबकि शुक्रवार को मामले की जानकारी पुलिस को हुई.

इसे भी पढ़ेंः वीडियोकॉन कंपनी होगी दिवालिया, 54 बैंकों के डूबेंगे 90 हजार करोड़

 क्या है पूरा मामला 

पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की अपने चाचा और दोस्तों के साथ गुरुवार की शाम घर से निकली थी. देर शाम घर लौटने के बाद नाबालिग के चाचा की बाइक दूसरे से टकरा गयी. इसी विवाद को लेकर दोनों में लड़ाई शुरु हो गयी.

मामला बढ़ता देख नाबालिग के चाचा ने अपनी भतीजी को आरोपी अभिषेक के हवाले करते हुए घर पहुंचाने को कहा. आरोपी अभिषेक नाबालिग को घर छोड़ने की जगह छोटा कबाली ले गया. इसके बाद रात भर नाबालिग को बंद कमरे में रखकर दुष्कर्म किया.

इसे भी पढ़ेंः रांची से संजय सेठ, चतरा से सुनील सिंह और कोडरमा से अन्नपूर्णा होंगी बीजेपी की उम्मीदवार

 सभी दोस्त ने किया सामूहिक दुष्कर्म 

रात भर नाबालिग को बंद कमरे में रखकर दुष्कर्म करने के बाद आरोपी अभिषेक ने अपने अन्य दोस्त दीपक लकड़ा और अभय टोप्पो को भी बुला लिया.

सभी ने मिलकर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया. फिर दूसरे दिन अभिषेक ने नाबालिग को घर पर छोड़ा.

 नाबालिक लड़की ने घर वाले को दी घटना की जानकारी

घर पहुंचने के बाद नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी.

इसके बाद नाबालिग लड़की के परिजनों ने नामकुम थाना में दुष्कर्म करने के आरोपियों के पर मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस किसान व मजदूरों के साथ और मोदी पूंजीपतियों के साथ : राहुल

Related Articles

Back to top button