
NewDelhi : शारदा चिट फंड घोटाले में सीबीआई ने कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को गिरफ्तार करने की इजाजत देने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की है. बता दें कि सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगायी कि राजीव कुमार की गिरफ्तारी से सरंक्षण का आदेश वापस लिया जाये. इस बाबत सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में नयी याचिका दाखिल की. चिट फंड घोटाला मामलों में कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए सीबीआई ने यह कदम उठाया है. सीबीआई ने कहा कि कुमार जवाबों का सीधा जवाब नहीं दे रहे हैं. लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शुक्रवार रात कोलकाता के पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा और बिधाननगर के पुलिस आयुक्त ज्ञानवंत सिंह को स्थानांतरित कर दिया.
इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस किसान व मजदूरों के साथ और मोदी पूंजीपतियों के साथ : राहुल
डॉ राजेश कुमार को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को ईसी द्वारा लिखे गये एक पत्र में कहा गया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एडीजी डॉ राजेश कुमार को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि एडीजी और आईजीपी (संचालन) नटराजन रमेश बाबू को बिधाननगर का पुलिस आयुक्त बनाया है. आयोग ने बिधाननगर के डीसी (हवाई अड्डा संभाग) अवन्नू रवींद्रनाथ को बीरभूम का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया और थर्ड बटालियन के डीसी केएपी श्रीहरि पांडे को डायमंड हार्बर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है. आयोग के आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना है और स्थानांतरित अधिकारियों के संबंध में एक अनुपालन रिपोर्ट अगले 24 घंटों के भीतर भेजनी है.




