
Bokaro : बोकारो रामगढ़ एनएच-23 पर माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह में मोड़ पर एक हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल डाला. मौके पर ही बालीडीह पांडेय टोला निवासी महेश पांडेय के 20 वर्षीय पुत्र कान्हा पांडेय की मौत हो गयी.
जबकि संतुष्ट पांडेय का पुत्र अखिलेश पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस ने दोनों को तुरंत उठा कर बीजीएच ले गयी, जहां अखिलेश का इलाज चल रहा है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगो ने सिवनडीह के पास सड़क जाम कर दिया, लोग सिवनडीह मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे, लोगों का कहना है कि उक्त मोड़ पर आये दिन हादसा होते रहता है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के पहले और दूसरे चरण के चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर लें संबंधित जिला निर्वाची पदाधिकारी : एल…
बोकारो शहर से दोनों लौट रहे थे घर
यामाहा मोटरसाइकिल संख्या (जेएच09एपी- 5835) से दोनों युवक बोकारो शहर से बालीडीह स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच सिवनडीह मोड़ पर बोकारो रेलवे माल गोदाम से आ रही हाइवा संख्या (जेएच10एआर-7124) मोड़ने के क्रम में दोनों युवकों को चपेट में लेकर सड़क के किनारे ले गयी. जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग सड़क की ओर भागे, तब तक हाइवा चालक भाग निकला. पुलिस मामले को शांत करा कर सड़क जाम को हटाया.
इसे भी पढ़ें : मौत की घाटी बन चुकी है चुटूपालू घाटी, 3 माह में 10 लोगों की हो चुकी है मौत
अस्पताल में लगी परिजनों की भीड़
हादसे की खबर पाकर दोनों युवकों के परिजनों की भीड़ बीजीएच में लग गयी. पुलिस ने हादसे की खबर में किसी के मौत होने की सूचना नहीं दी थी. लेकिन जैसे लोग अस्पताल पहुंचे और कान्हा की मौत की जानकारी हुई, हर लोग परेशान हो उठे.
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस ने आदिवासियों को गुमराह कर केवल मतपेटी भरने का काम किया : समीर उरांव




