
Dumka: केंद्रीय कारा से पेशी के लिए कोर्ट लाया गया कैदी दीनानाथ दत्ता पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. दुमका पुलिस ने दीनानाथ को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया था. कैदी के फरार होने की जानकारी मिलने बाद के बाद पुलिस के कई अधिकारी कोर्ट परिसर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस का एक दल फरार कैदी की तलाश में जुट गया है.
जिला न्यायाधीश की अदालत में पेशी के लिए आया था कैदी
मिली जानकारी के अनुसार दुमका व्यवहार न्यायालय परिसर से फरार कैदी दीनानाथ दत्ता रामगढ़ थाना के ठाढ़ीहाट गांव का रहने वाला है. वह धारा 307, 452, 34 का आरोपी है. दीनानाथ को आज अपर सत्र और जिला न्यायाधीश द्वितिय पवन कुमार की अदालत में पेशी के लिए लाया गया था. इसी दौरान कैदी ने सुरक्षा में लगे जवानों को चकमा दिया. कैदी हस्ताक्षर करते वक्त हथकड़ी छुड़ाकर भाग गया. पुलिस की ओर से परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस के द्वारा खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही भागे हुए कैदी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
इसे भी पढ़ेंः रिम्स : जूनियर डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर किया मरीजों का इलाज




