
Naveen Sharma
Ranchi : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख खान के साथ रांची में पले बढ़े एक्टर राजेश जैस हैं. इस वीडियो में शाहरुख खान के बंगले (मन्नत) का दृश्य है.
इसे भी पढ़ें :IPL 2021 : आईपीएल में इनसे सुनिए मैच की लाइव कमेंट्री, देखिए कमेंट्रेटरों की पूरी लिस्ट
क्या है वीडियो में
इसमें शाहरुख अपने घर के बाहर जमा हुए फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं. वे अपने साथ खड़े राजेश जैस से कहते हैं कि कभी किसी के घर के सामने कभी इतने फैंस देखे हैं? राजेश कहते हैं अब तक तो नहीं देखे पर आगे का कुछ कह नहीं सकते ? आजकल सभी बड़े स्टार के शो और मूवीज डिज्नी हॉट स्टार पर आ रहे हैं. शाहरूख पूछते हैं कौन आ रहे हैं राजेश बताते हैं अजय, अक्षय, सैफ और संजू बाबा के. शाहरूख पूछते हैं सब हैं क्या ? तो राजेश कहते हैं सब तो नहीं हैं. शाहरूख पूछते हैं कि कौन नहीं हैं तो राजेश सीधे बिना झिझके जवाब देते हैं सर आप नहीं हैं. इससे शाहरूख थोड़ा अपसेट होते हैं तो राजशे उनका ध्यान फैंस की तरफ दिलाते हैं.
इसे भी पढ़ें :ग्रामीण सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलनी शुरू
अभी तक 10 लाख से भी अधिक व्यू मिले
शाहरुख खान की इस नई वीडियो क्लिप को करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है. इस वीडियो में शाहरुख खान फोमो से जूझ रहे हैं. इसे फीयर आफ मिसिंग आउट भी कहा जाता है. शाहरुख खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अभी तक 10 लाख से भी अधिक लोग इसे देख चुके हैं.
इसे भी पढ़ें :इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों ने की थी ज्वेलरी शॉप में लूट, फिल्म देखकर आया था आइडिया
ये एड क्या करता है इशारा
दरअसल ये एड ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी हॉट स्टार की बहुत बड़ी एड कैंपन का पहला भाग है. इसके और हिस्से आने बाकी हैं. ये एड इस बात का संकेत दे रहा है कि बहुत जल्द ही बॉलीवुड के किंग खान भी ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी हॉट स्टार पर फैंस को नजर आयेंगे. अब देखना ये है कि वे किसी नयी वेब सीरीज का हिस्सा बनते हैं या फिर उनकी कोई नयी फिल्म इस प्लेटफार्म पर रीलीज होती है.
इसे भी पढ़ें :मुसलमानों को सियासी मोहरा बनाकर राजनीतिक स्वार्थ साधा जा रहा है: इबरार अहमद
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें :जबड़ों के दर्द में भी कारगर है फिजियोथेरेपी
शाहरुख को आखिरी 2018 की फिल्म जीरो में नजर आये थे
वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं वो दिन देखूंगा जब बॉलीवुड के बादशाह को भी FOMO होगा. अब मैंने सब कुछ देख लिया है.’ इसी बीच शाहरुख को आखिरी बार आनंद एल राय द्वारा निर्देशित 2018 की फिल्म जीरो में देखा गया था. इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी थीं.
हाल ही में उन्होंने सिद्धार्थ आनंद की पठान और एटली की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग की है. पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं.

इसे भी पढ़ें :9 लाख किसानों में 44 फीसदी को मिला कर्ज माफी का लाभ, बैंकों को मिले एक हजार करोड़
NSD से अभिनय की बारिकियां सीखीं हैं राजेश ने
रांची में पले बढ़े राजेश ने शहर की नाट्य संस्थाओं के बैनर तले कई नाटक किये हैं. राजेश मारवाड़ी कॉलेज में पढ़े हैं. इसके बाद इन्होंने दिल्ली के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से अभिनय की बारिकियां सीखीं. इसके बाद ये टेलीविजन और फिल्मों में अभिनय करने के लिए मुंबई चले गये. सबसे पहले इनको पहचान टीवी के हिट शांति धारावाहिक से मिली थी. मुंबई में ये पिछले दो दशक से अधिक लंबे समय से काम कर रहे हैं. अभी हाल में सुपर हिट हुई वेब सीरीज स्कैम 92 में भी ये बैंक मैनेजर की अहम भूमिका में नजर आये थे.




