
Darbhanga: जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति को और चुस्त बनाने के लिए 79 पुलिस पदाधिकारीरों को विभिन्न थानों में तबादला किया गया है. कई को अनुसंधान कार्य में भी लगाया. एसएसपी अवकाश कुमार ने बड़ा फैसला करते हुए अपने पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था सुधारने के साथ एक से दूसरे थाने में भेजकर कार्य संस्कृति में सुधार का सीधा निर्देश दिया है. एसएसपी ने विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 79 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है. इसमें कई एसआई रैंक के पदाधिकारी हैं, जिन्हें विभिन्न थानों में अपर थानाध्यक्ष बनाते हुए मालखाना का प्रभार, अनुसंधान इकाई का प्रकार विधि व्यवस्था आदि शामिल है.




