
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल गांव मे 70 वर्षीय निवेदिता दंडपात को आधा किलो मीटर तक पैदल खाट पर ढोकर ले जाने के बाद उसे बैंक से अपने पेंशन के रूपये मिल पाये है. 70 वर्षीय निवेदिता दंडपात की यह हालत ना थी कि वह बैक जा सके. वह बीमार थी, इलाज के लिये घर पर रूपये भी ना था. पेंशन का रूपया बैंक मे था, वद्ध निवेदिता दंडपात का बेटा खोखा दड़पात बैक गया था पर बैक कर्मी ने कहा कि जब फुर्सत मिलेगी वह आदमी को भेज कर सत्यापन कर लेंगे लेकिन जब बैक से कोई नही आया तो वृद्ध निवेदिता दंडपात के बेटे और पोते ने खाट पर लेटाकर ही बीमार वृद्ध निवेदिता दंडपात को ढेकर बैक ले गये जिसके बाद उसे पेंशन का जमा रूपया 3000 मिल पाया. इस रूपये से वृद्ध निवेदिता दंडपात का इलाज और दवा ली जायेगी. हालांकि, नियम के अनुसार अगर कोई पेंशनधारी बैंक तक जाने की हालत में ना हो तो बैंक कर्मियों को पेंशनधारी के घर जाकर सत्यापन करना होता है पर इसे सिस्टम की मार ही कहे की बैंक कर्मी घर ना जाकर लोगों को ही बैंक आने को कहते है. ऐसे में कई पेंशनधारी ऐसे है जिन्हे पेंशन नही मिल पाती.




