
Mogadishu : अफ्रीकी देश सोमालिया की राजधानी में शनिवार सुबह एक सुरक्षा जांच चौकी पर शनिवार सुबह हुए एक ट्रक बम विस्फोट में कम से कम 73 लोग मारे गये. यह हमला हाल के वर्षों में मोगादिशु में हुए भीषणतम हमलों में से एक है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आज के विस्फोट को देखकर उन्हें 2017 में हुए विस्फोट की याद आ गई जिसमें सैकड़ों लोग मारे गये थे.
इसे भी पढ़ें : #Economy : वित्त मंत्री ने की सरकारी बैंकों के प्रमुखों से अहम चर्चा, अर्थव्यवस्था को लेकर मंथन
मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है
सरकार के प्रवक्ता इस्माइल मुख्तार ने बताया कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि अनेक घायल अस्पतालों में भर्ती हैं. मदीना अस्पताल के निदेशक डॉ मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि अस्पताल में 73 शव पहुंचाये गये हैं. आमीन एंबुलेंस सेवा के निदेशक अबदीकादिर अब्दीरहमान ने घायलों की संख्या 50 से अधिक बताई. मारे गये लोगों में से ज्यादातर विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के छात्र हैं जो अपनी कक्षाओं के लिए निकले थे.
पुलिस ने बताया कि मृतकों में तुर्की के दो नागरिक भी शामिल हैं. कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने बताया कि विस्फोट सुबह के समय तब हुआ जब सोमालिया में लोग सप्ताहांत के बाद अपने काम के लिए निकले. इसमें सुरक्षा जांच चौकी स्थित कर संग्रह केंद्र को निशाना बनाया गया.
इसे भी पढ़ें : America : 2019 में #GunViolence में 38 हजार से भी अधिक लोगों ने जान गंवा दी
अल शबाब ने 2017 में भीषण ट्रक बम विस्फोट किया था, 500 लोग मारे गये थे
विस्फोट के बाद राजधानी के ऊपर धुएं का गुबार छा गया. घटनास्थल पर नष्ट हुए वाहन और शव बिखरे नजर आये. अभी किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा चरमपंथी संगठन अल शबाब प्राय: इस तरह के हमलों को अंजाम देता रहता है. चरमपंथी समूह को कई साल पहले मोगादिशु से खदेड़ दिया गया था, लेकिन वह सुरक्षा चौकियों, होटलों और समुद्र किनारे इस तरह के बड़े हमलों को अंजाम देता रहता है. अल शबाब ने 2017 में भी मोगादिशु में एक भीषण ट्रक बम विस्फोट किया था, जिसमें 500 से अधिक लोग मारे गये थे.
इसे भी पढ़ें : #Chidambaram ने कहा, जनरल रावत अपने काम से मतलब रखें, सेना प्रमुख ने CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन की आलोचना की थी




