BiharEducation & CareerLead News

तीन रिक्तियों में वृद्धि के बाद 67वीं बीपीएससी में हुई 726 सीटें, अब 19 नवंबर तक एप्लीकेशन का मौका

Ranchi : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने युवाओं को 67वीं बीपीएससी को लेकर अच्छा मौका दिया है. आयोग ने युवाओं को 67वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए 19 नवंबर तक आवेदन का मौका दे दिया है. आयोग ने आवेदन की तिथि को विस्तार दे दिया है. वहीं तीन रिक्तियां भी बढ़ायी गयी हैं. अब कुल 726 सीटें हो गयी हैं. इसके साथ ही अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म एडिट करने की अनुमति देगा. आवेदन फॉर्म में बदलाव का विकल्प 29 नवंबर तक रहेगा. बताते चलें कि बिहार लोकसेवा आयोग ने पहला नोटिफिकेशन 24 सितंबर को जारी किया था.

इसे भी पढ़ें:सरकार के फंड से बना है सूर्य मंदिर छठ घाट, इसकी देखरेख प्रशासन और जेएनएसी की जिम्मेदारी : सरयू

राज्य में विभिन्न सेवाओं में 726 रिक्त पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को क्रमिक चरणों- प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू में आयोजित होनेवाली है.

इसे भी पढ़ें:JPSC : जनवरी 2022 में होगी 7वीं से 10वीं सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 600 रुपये राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये, PWD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये का भुगतान करना होगा. आवेदन फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए.

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:काली पूजा की तैयारी चल रही थी, नंग-धड़ंग युवक ने पहुंचकर की ऐसी हरकत कि सब रह गये सन्न

Related Articles

Back to top button