JharkhandLatehar

लातेहार : स्नैपडील मार्केटिंग में टाटा सफारी जीतने के नाम पर 70 हजार की ठगी, बिहार के दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Latehar : साइबर अपराधियों के द्वारा स्नैपडील मार्केटिंग में टाटा सफारी जीतने के नाम पर 70 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने के दो मामले सामने आने पर कार्रवाई की गयी. मामले में की गयी कार्रवाई में बिहार के दो आोपियों गिरफ्तार किया है. उनके पास से कांड में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दोनों मामले के अनुसंधान के लिए बरवाडीह थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार मेहता के नेतृत्व में टीम बनायी गयी. राहुल कुमार मेहता ने बताया कि लातेहार के वाजकुम के विवेक कुमार गुप्ता (वकील) के साथ स्नैपडील मार्केटिंग में टाटा सफारी जीतने के नाम पर 50 हजार की ठगी की गयी थी.

इसे भी पढ़ें:काली पूजा की तैयारी चल रही थी, नंग-धड़ंग युवक ने पहुंचकर की ऐसी हरकत कि सब रह गये सन्न

धोखाधड़ी के इस मामले में लातेहार थाना कांड संख्या 212/19 20.11.2021 धारा 419, 420, 420 भा.द.वि एवं 66(सी) 66(डी) आईटी एक्ट अंकित था.

इसी तरह बरवाडीह के मंगरा निवासी मनोज कुमार सिंह से साइबर अपराधियों के द्वारा स्नैपडील में टाटा सफारी जीतने का नाम पर धोखाधड़ी कर करीब 19500 ठग लिए थे.

इसे भी पढ़ें:भगवान भरोसे HMC अस्पताल, मोबाइल टॉर्च के सहारे हो रहा मरीजों का इलाज

इस मामले में बरवाडीह थाना कांड संख्या 35/2020 दिनांक 02.05.2020 धारा 420 भादवी एवं 66(सी) 66(डी) आईटी एक्ट अंकित किया था. दोनों मामले का उद्भेदन किया गया.

छापेमारी टीम द्वारा बिहार के नवादा जिले के वारिस अलीगंज थाना क्षेत्र के बाघी में छापेमारी कर लातेहार थाना कांड संख्या 212/19 के आरोपी योगेंद्र कुमार चौधरी एवं बरवाडीह थाना कांड संख्या 35/2020 के आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली हैं, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें:सरकार के फंड से बना है सूर्य मंदिर छठ घाट, इसकी देखरेख प्रशासन और जेएनएसी की जिम्मेदारी : सरयू

Related Articles

Back to top button