JharkhandRanchiSports

7 खिलाड़ियों को मिलेगी खिलाड़ी कल्याण कोष से मदद

Ranchi: राज्य के सात खिलाड़ियों को हेमंत सरकार आर्थिक मदद देगी. 29 दिसंबर को सरकार का एक साल कार्यकाल पूरा हो रहा है. मोरहाबादी मैदान, रांची में इस मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आय़ोजन होना है. यह दिन खेल और खिलाड़ियों के लिहाज से भी अहम साबित होने वाला है. इस कार्यक्रम में सात झारखंडी प्लेयर्स को सरकार विशेष तौर पर कल्याण कोष से मदद करके उनका मनोबल बढायेगी.

जिन खिलाडियों का नाम हुआ है फाइनल

कल्याण कोष से मदद के लिये कुल सात लोगों का चयन किया गया है. इनमें से प्रतिमा बरवा हॉकी की कोच हैं जबकि बाकी सभी प्लेयर. जिन खिलाडियों का नाम तय किया गया है, वे हैं- कोमलिका बारी, जगरन्नाथ गागराई, कृष्णा पिंगुवा, असरिता बिरुली,विमला मुंडा और गुनाराम पूर्ति.

इन खिलाड़ियों में विमला को एक लाख जबकि कोच प्रतिमा को डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि दी जायेगी. इसके अलावे कोमलिका को 2,70,000 और शेष चार खिलाड़ियों को 2,50,000 रुपये की मदद दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें – नियम विरुद्ध तरीके से IFS  पदाधिकारियों की हो रही ट्रांसफर-पोस्टिंग, एक्शन ले सरकारः भारतीय वन सेवा संघ

अलग अलग उद्देश्यों के लिये मदद

कोमलिका, जगरन्नाथ, कृष्णा, असरिता और गुनाराम पूर्ति को आधुनिक खेल उपकरणों की खरीद में मदद के लिये सहायता राशि दी जानी है. इसके अलावे प्रतिमा बरवा को उनके लिये मेडिकल ट्रीटमेंट में मदद के नाम पर यह सहयोग दिया जाने वाला है.

हड़िया दारू बेचकर गुजारा कर रही विमला मुंडा को अभावग्रस्त परिस्थिति से बाहर निकलने में मदद के तौर पर यह राशि दी जा रही है.

सीधी नियुक्ति की भी है तैयारी

राज्य सरकार खिलाडियों को सीधी नियुक्ति देने की भी तैयारी में है. अब तक इसके लिये 40 खिलाड़ियों का नाम तय किये जाने की सूचना है. इसके लिये पिछले एक साल में खेल निदेशालय के स्तर से दो बार विज्ञापन जारी किये गये थे.

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में परफॉर्मेंस और अन्य मापदंडों के आधार पर खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की गयी है. उम्मीद है कि सभी चयनित प्लेयर्स को 29 दिसंबर को सीएम के हाथों ज्वाईनिंग लेटर दे दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – 29 दिसंबर को पारा शिक्षकों के स्थायीकरण एवं वेतनमान की नियमावली घोषित नहीं हुई तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन: मोर्चा

Related Articles

Back to top button