
Ranchi: 4 से 12 मार्च तक हनोई, वियतनाम में एएफसी अंडर-20 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होगा. इसके लिए भारतीय महिला फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है. टीम में झारखंड के कुल 07 महिला फुटबालरों को जगह मिली है. इसमें अंजली, अष्टम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, नीतू,सुनीता मुंडा, सुमति और अनीता शामिल हैं. भारतीय टीम में जगह बनाने और इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, उपनिदेशक ( साझा) देव शंकर दास, झारखंड फुटबॉल संघ के पदाधिकारी खेल प्रशिक्षकों एवम राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.





