Corona_UpdatesLead NewsNational

Corona Update : दिल्ली में चार दिनों में तीसरी बार 20 हजार से कम मिले कोरोना संक्रमित

New Delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 से एक दिन में 335 लोगों की मौत हो गई और 19,133 नए मामले आए. दिल्ली में 18 अप्रैल के बाद से पहली बार कोराना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की दर 25 प्रतिशत से कम रही है.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार एक बुलेटिन जारी कर बताया कि पिछले चार दिनों में यह तीसरी बार है कि संक्रमण के नए मामले 20,000 से कम रहे हैं.

दिल्ली में बुधवार को 20,960 मामले, मंगलवार को 19,953 मामले, सोमवार को 18,043, रविवार को 20,394, पिछले हफ्ते शनिवार को 25,219, शुक्रवार को 27,047, बृहस्पतिवार को 24,235 और बुधवार को 25,986 मामले आए थे.

इसे भी पढ़ें :प. बंगाल में हो रही हिंसा पर गृह मंत्रालय ने राज्यपाल से रिपोर्ट मांगी

संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की दर घर कर 24.29 प्रतिशत

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की दर 24.29 प्रतिशत है जो 16 अप्रैल के बाद से सबसे कम है जबकि संक्रमण की दर 19.7 प्रतिशत दर्ज की गई थी. 17 अप्रैल को संक्रमण की दर 24.6 प्रतिशत थी.

इसे भी पढ़ें :केरल में 1 जून को दस्तक दे सकता है मानसून

मरनेवालों की संख्या में भी आयी कमी

वहीं, 22 अप्रैल को संक्रमण की दर 36.2 प्रतिशत दर्ज की गई जो अभी तक सर्वाधिक है. शहर में बुधवार को कोविड-19 से 311 लोगों की मौत हुई.

मंगलवार को 338 और सोमवार को 448 लोगों की मौत हुई जो एक दिन में मरने वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या है. रविवार को 407, पिछले हफ्ते शनिवार को 412, शुक्रवार को 375, बृहस्पतिवार को 395 और बुधवार को 368 लोगों ने जान गंवाई.

बुलेटिन में बताया गया है कि दिल्ली में महामारी के अब तक 12,73,035 मामले दर्ज किए गए है जिनमें 11.64 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 18,398 लोगों की मौत हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, तीसरी लहर को ले आपने क्या की है तैयारी

Related Articles

Back to top button