
New Delhi : भारत मौसम विज्ञान विभाग के विस्तृत पूर्वानुमान के अनुसार केरल में मानसून का अपने सामान्य समय पर 1 जून के करीब आगमन होगा.
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम राजीवन ने गुरुवार को इस बारे में बताया. उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) 15 मई को आधिकारिक मानसून पूर्वानुमान जारी करेगा.
उन्होंने ट्वीट किया- मानसून 2021 अपडेट : भारत मौसम विज्ञान विभाग के विस्तृत पूर्वानुमान के अनुसार केरल में 1 जून के करीब मानसून का आगमन होगा. यह आरंभिक पूर्वानुमान है.
इसे भी पढ़ें :Corona Update : दिल्ली में चार दिनों में तीसरी बार 20 हजार से कम मिले कोरोना संक्रमित
भारत मौसम विज्ञान विभाग का आधिकारिक मानसून पूर्वानुमान 15 मई को और बारिश से संबंधी पूर्वानुमान 31 मई को जारी होगा.
आइएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस साल सामान्य रहने के आसार हैं. देश में 75 प्रतिशत बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण होती है. दीर्घावधि के हिसाब से औसत बारिश 98 प्रतिशत तक होगी और इसमें पांच प्रतिशत की कमी-वृद्धि हो सकती है.
इसे भी पढ़ें :Good News : केंद्र ने विकलांगता प्रमाणपत्र ऑनलाइन जारी करना अनिवार्य किया




