DhanbadJharkhand

झारखंड में 56 करोड़ व धनबाद में 10 करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित

Dhanbad : वैट की दर में कटौती की मांग को लेकर  पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर राज्य भर के पेट्रोल पंप 12 घंटे बंद रहे. इससे राज्य में लगभग 12,00 व धनबाद में 135  पेट्रोल पंप बंद रहे. धनबाद में 10 करोड़ व पूरे राज्य में   56 करोड़ रुये का कारोबार प्रभावित हुआ. एसोसिएशन की मांग है कि  वैट की दर में कटौती करें नहीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी. झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने धनबाद के ग्रीन व्यू पेट्रोल पम्प पर इकट्ठा होकर पोस्टर बैनर के साथ अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें : आधी रात को होटल में बगल वाला कमरा बुक करा दंपत्ति के कमरे में चोरी

वैट दर घटाये सरकार

सभी पम्प मालिकों ने स्वेछा से अपने-अपने पेट्रोल पम्पों को बंद रखा.  साथ ही कहा कि  सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट दर 22 प्रतिशत से घटा कर 18 प्रतिशत करे, ताकि पंप मालिकों के साथ-साथ आम जनता को भी राहत मिले. एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि वैट अधिक होने की वजह से पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की तुलना में झारखंड में पेट्रोलियम पदार्थ प्रति लीटर 3 से 5 रुपया महंगा है. अधिक वैट के कारण कारोबार भी लगातार प्रभावित हो रहा है. कुछ राज्यों की सरकारों ने वैट में कटौती कर आम जनता और कारोबारियों को राहत दी है.

इसे भी पढ़ें : 162 IAS में सिर्फ 17 IAS के पास ही राज्य सरकार के सभी काम वाले विभाग, शेष मेन स्ट्रीम से बाहर 

Related Articles

Back to top button