
Mumbai : मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. सुकेश चंद्रशेखर पर तिहाड़ जेल से 200 करोड़ रुपये की उगाही का आरोप है. ईडी इस मामले में पुलिस द्वारा दायर दो केसों पर जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि चार्जशीट में 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इनमें सुकेश चंद्रशेखर, लीन मारिया पॉल, दीपक रमदानी, प्रदीप रामदानी, वकील मोहन राज, अरुण मुत्थु, हवाला कारोबारी अवतार सिंह कोचर, कमलेश कोठरी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें :बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में एंट्री के लिए ठेकेदारों ने तय किया टोल टैक्स, कर रहे मोटी कमाई
जैकलीन को दिए 10 करोड़ के गिफ्ट- ईडी
बताया जा रहा है कि चार्जशीट में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही का भी जिक्र है. ईडी के मुताबिक, सुकेश और जैकलीन की बातचीत जनवरी 2021 से शुरू हुई. सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपए के गिफ्ट भी दिए. इनमें ज्वेलरी, डायमंड, 36 लाख की चार पर्शियन बिल्ली और 52 लाख का घोड़ा शामिल है.
इसे भी पढ़ें :कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल में टीचर्स की नौकरी के लिये अपराधी कर रहे फ्रॉड कॉल, सरकार ने दी बचने की सलाह
सुकेश जेल से भी फोन पर जैकलीन से करता था बात
सुकेश जब जेल में था, तो वह फोन पर जैकलीन से बात करता था. जब सुकेश जमानत पर जेल से बाहर आया, उसने चेन्नई के लिए चार्टर्ड फ्लाइट बुक की. उसने जैकलीन के लिए मुंबई से दिल्ली के लिए फ्लाइट बुक की. इसके बाद दोनों चेन्नई के एक होटल में रुके.
सुकेश ने प्राइवेट जेट पर 8 करोड़ रुपए खर्च किए. सुकेश ने जैकलीन के सिबलिंग को भी पैसे भेजे. ईडी ने इस मामले में जैकलीन से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की है. सुकेश ने नोरा फतेह को एक आईफोन और BMW समेत 1 करोड़ रुपए के गिफ्ट दिए.
इसे भी पढ़ें :नागालैंड में उग्रवादी समझ सुरक्षाबलों ने चलाई गोली, 13 ग्रामीणों की मौत, गृह मंत्री ने जताया दु:ख
केस में अब तक क्या क्या हुआ
इस मामले में जांच एजेंसी ने सबसे पहले दीपक रमनानी और उनके भाई प्रदीप रामदानी को गिरफ्तार किया था. इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की मदद की थी. बाद में जांच एजेंसी ने सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल की कस्टडी मिली.
इसे भी पढ़ें :उपराजधानी दुमका में 2.25 करोड़ की लागत से बनेंगे पांच सामुदायिक भवन सह वार्ड विकास केंद्र
काले धन को सफेद करने के लिए बड़े नेटवर्क का इस्तेमाल किया
ईडी ने कहा था कि सुकेश ने काले धन को सफेद करने के लिए बड़े नेटवर्क का इस्तेमाल किया था. उसने इस तिकड़म के जरिए अपराध की आय का इस्तेमाल चल और अचल संपत्ति खरीदने के लिए किया गया था. जांच के दौरान बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही से पूछताछ भी की. हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस की सुकेश चंद्रशेखर के साथ कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं.
इतना ही नहीं ईडी ने प्राइवेट बैंक के गिरफ्तार हुए अधिकारियों से पूछताछ की है, जो सुकेश रैकेट का हिस्सा थे. साथ ही एक हवाला ऑपरेटर से पूछताछ हुई. इसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने मकोका के तहत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसके बाद चार और आरोपी गिरफ्तार हुए थे.
इसे भी पढ़ें :Ind vs Nz 2nd Test : बड़ी बढ़त की ओर भारत, मयंक व पुजारा की शतकीय साझेदारी




