
JAMTARA : झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड द्वारा मिहिजाम के कानगोई मे दुग्ध शीतक केंद्र का उद्घाटन समारोह का किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जामताड़ा विधायक सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी ने शिरकत की.
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मिहिजाम दूध का हब है. दूध व्यवसायी दूध का उत्पादन करते थे, लेकिन उनके समक्ष बिक्री की समस्या थी. उन्होंने इसे गंभीर रूप से लिया था और पांच हजार लीटर दूध संग्रह केंद्र खोलने का वादा किया था. उनके वादे के अनुसार आज केंद्र का उद्घाटन हुआ. बहुत जल्द जामताड़ा जिला में मेगा डेयरी प्लांट खेला जाएगा. इसके होने अब लोगों को रोजगार भी मिलेगा.
इस संबंध में उनकी सीएम हेमंत सोरेन से बात हो चुकी है. सीएम ने भी जल्द मेगा डेयरी खोलने का भरोसा दिया है.
इसे भी पढ़ेंः भूमि विवाद में दो गुटों में हिंसक झड़प, तीन दर्जन महिला-पुरुष घायल
विकास उनकी पहली प्राथमिकता
विधायक डॉ इरफान ने कहा कि विकास उनकी पहली प्राथमिकता है. इसमें किसी की भी दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करूंगा. जनता ने विश्वास व भरोसे से उन्हें दोबारा अपना प्यार और स्नेह दिया है तो वे भी दिन रात मेहनत कर उनकी आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने सभी जाति और संप्रदाय के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम किया है. जात-पात का रंग घोलने का काम तो भाजपा का है. यह लोग समय-समय पर यहां का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं. इस बात से सभी परिचित हैं.
इसे भी पढ़ेंः गढ़वा: संवेदक से लेवी लेने पहुंचा टीपीसी का सदस्य गिरफ्तार
लालू यादव को साजिश के तहत फंसाया
विधायक ने आरोप लगाया कि लालू यादव को एक साजिश के तहत भाजपा वालों ने जेल में बंद कर रखा है. लालू यादव हक और अधिकार की बात करते हैं तो भाजपा वालों को किरकिरी लगती है. लालू जी का फर्जी ऑडियो लीक कर भाजपा वाले ने जानबूझकर उनकी कोर्ट सुनवाई से पहले इस तरह का हथकंडा अपनाया. और सुनवाई को टाल दिया.
इसे भी पढ़ेंः 20 दिसंबर को होगी प्रथम जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता




