
Shekhpura : शेखपुरा में ट्रेन की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई है. यह घटना लक्षणा गांव का है. जहां खेलने के दौरान एक बच्चा क्यूल से गया की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया. मृतक बच्चे की पहचान लक्षण गांव निवासी उमेश मांझी के पुत्र विक्रम मांझी के रूप में की गई है.
इसे भी पढ़ें : राज्य में 7 मार्च 2022 तक 45 लाख 10 हजार क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की गई: रामेश्वर उरांव
ग्रामीणों ने बताया कि उमेश मांझी एवं उनकी पत्नी दिव्यांग है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा खेलने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: एक्सएलआरआइ ने कोल इंडिया के साथ किया एमओयू, कोल इंडिया के 500 कर्मचारी एक्सएलआरआइ में लेंगे ट्रेनिंग




