
Ranchi: वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि पूरे राज्य में 7 मार्च 2022 तक 45 लाख 10 हजार 719 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की गई है. जिसके प्रथम क़िस्त के भुगतान के लिए 437.53 करोड़ की आवश्यकता है. इसके विरुद्ध जिले को 460.90 करोड़ उपलब्ध कराई जा चुकी है. जिलों द्वारा 373.96 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है.
जो कुल भुगतान का 71 प्रतिशत है. उन्होंने कहा कि भुगतान में शीघ्रता लाने के लिए सभी जिला प्रबंधक को निर्देश दिया गया है. जहां तक हजारीबाग जिले का सवाल है तो यहां के किसानों को प्रथम क़िस्त के भुगतान के लिए 79.56 करोड़ के विरुद्ध 76.60 करोड़ का भुगतान किसानों को किया जा चुका है. भाजपा विधायक मनीष जायसवाल के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में वित्त मंत्री ने उक्त जवाब दिया.
इसे भी पढ़ें: JHARKHAND विधानसभा: राज्य में पनबिजली निगम के गठन की आवश्यकता नहीं: बन्ना गुप्ता




