Jamshedpur

कलयुगी बेटे ने कुदाल और दउली से पिता को काट डाला, फिर खुद पहुंच गया थाने

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के फदनाडुंगरी की घटना से फैल गई क्षेत्र में सनसनी, पुलिस ने घटना के सत्यापन के बाद पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Jamshedpur : जादूगोड़ा में एक कलयुगी बेटे ने अपने 71 वर्षीय पिता को कुदाल और दउली से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. उसके बाद वह खुद जादूगोड़ा थाना जा पहुंचा. वहां उसने पिता की हत्या की बात स्वीकारी. घटना के सत्यापन करने के बाद पुलिस ने आरोपी कानू टुडू (44 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

शाम साढ़े चार बजे दिया घटना को अंजाम

जादूगोड़ा पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे स्थानीय भाटिन के फदनाडुंगरी का रहने वाला कानू टुडू थाना पहुंचा. वहां उसने बीती रात अपने पिता जगत टुडू की कुदाल और दउली से काटकर हत्या करने की बात पुलिस अधिकारियों को बताई. उसके बाद मामले के सत्यापन के लिए वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए कानू टुडू को लेकर पुलिस की एक टीम घटनास्थल फदनाडुंगरी पहुंची. वहां पुलिस ने एक वृद्ध का शव पाया, जिसकी पहचान जगत टुडू के रूप में की गई.

कुदाल और दाउली बरामद

घटनास्थल पुलिस ने एक कुदाल और खून लगा एक लोहे का दउली बरामद किया. साथ ही मृतक की पत्नी मालती टुडू का पुलिस ने बयान लिया. उसके बाद कानू टुडू को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. ग्रामीण यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक बेटा कैसे अपने वृद्ध पिता की निर्मम हत्या कर सकता है. हालांकि अभी घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- कोल्हान के कॉलेजों में अब होगी ऑफलाइन पढ़ाई, विवि ने जारी किया आदेश

Related Articles

Back to top button