Read Next
02/11/2026
बिहार के बेगूसराय में ग्रामीणों का अनोखा विरोध, सड़क पर बने गड्ढों का ‘गिरिराज कुंड’, ‘शैलेंद्र कुंड’ व ‘कुंदन कुंड’ नाम रखा
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
Back to top button
Patna: बिहार में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 46 नये मामले आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 999 हो गयी. बिहार में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं इस महामारी से सात लोगों की मौत हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें- #Ranchi के रातू में लॉकडाउन का उल्लंघन कर इफ्तार पार्टी का आयोजन, डीसी ने बीडीओ और सीओ से मांगी रिपोर्ट
कहां से हैं नये मामले
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के जो 46 नये मामले आये हैं, उनमें पूर्णिया के 09, लखीसराय एवं खगड़िया के 06-06, जहानाबाद के 05, मुजफ्फरपुर, बांका और नालंदा में 03-03, शेखपुरा, रोहतास, वैशाली एवं सुपौल के 02-02 और नवादा, भोजपुर एवं किशनगंज में एक-एक मामला सामने आया. उन्होंने बताया कि इन सभी रोगियों के संपर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है.
गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल सात मरीजों (पटना में दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली व सीतामढ़ी जिले में एक-एक मरीज) की मौत हो चुकी है. बिहार के सभी 38 जिले अब कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं.
इसे भी पढ़ें- #FightAgainstCorona : रेड जोन से आने वाले लोगों को सरकारी क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जायेगा- स्वास्थ्य सचिव
मुंगेर में सबसे अधिक केस
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 122, पटना में 89, रोहतास में 77, नालंदा में 66, बक्सर में 59, बेगूसराय में 47, सिवान में 38, कैमूर में 33, भागलपुर में 32, मधुबनी में 31, खगड़िया में 36, भोजपुर में 29, पश्चिम चंपारण में 27, जहानाबाद में 26, नवादा में 25, गोपालगंज में 24, दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर में 18—18, औरंगाबाद में 16, पूर्वी चंपारण में 15, पूर्णिया में 13, कटिहार, अरवल, शेखपुरा और लखीसराय में 12—12 मामले सामने आये हैं.
वहीं, बांका में 14, समस्तीपुर और 11, सहरसा, सारण, सुपौल एवं किशनगंज में 10-10, मधेपुरा में 09, गया में 08, सीतामढ़ी 07, वैशाली में 06, अररिया में 04, शिवहर में 03 तथा जमुई में एक मामले सामने आया है. बिहार में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित 400 मरीज ठीक हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- #Giridih में मैनपावर की कमी: एक टीम 15 दिनों का क्वारेंटाइन पूरा कर लौटी, दूसरी चार दिनों बाद जायेगी