
Ranchi: तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुघर्टना में दो युवकों की मौत हो गयी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
बताया जा रहा है की कार सवार तीनों युवक रांची से जमशेदपुर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान कार ने किसी बड़े वाहन को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये और मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गयी.
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर घायल युवक को रिम्स भेजा है. खबर लिखे जाने तक मृतक युवक का शव कार में ही फंसा हुआ था जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- #FightAgainstCorona : रेड जोन से आने वाले लोगों को सरकारी क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जायेगा- स्वास्थ्य सचिव
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
जानकारी के अनुसार कार की तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी. बताया जा रहा है कि कार की गति इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर किसी बड़े बहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.
हालांकि जिस वाहन को कार ने टक्कर मारी है उस वाहन का पता नहीं चला है. टक्कर इतनी जोरदार थी की दो युवकों का शव गाड़ी के अगले हिस्सा में फंस गया. पुलिस शव को कार से बाहर निकालने की कोशिश में जुटी है साथ ही घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है.
इसे भी पढ़ें- #Giridih में मैनपावर की कमी: एक टीम 15 दिनों का क्वारेंटाइन पूरा कर लौटी, दूसरी चार दिनों बाद जायेगी
दो युवकों की हुई मौत
तमाड़ थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया की सड़क दुर्घटना में कार में सवार दो युवक की मौके पर मौत हो गयी है. वहीं एक युवक घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कार ने किस वाहन को पीछे से टक्कर मारी है.
इसे भी पढ़ें- #6th JPSC : नाराज छात्रों ने तीसरे चरण में जलाये मार्क्स शीट-एडमिट कार्ड, अधियाचना वापस लेने की मांग




