JharkhandKhuntiNEWS

Khunti में 45 लोगों ने दिया कोरोना को मात, 138 नये संक्रमित मिले

Khunti: खूंटी जिले में बुधवार को जिले के कुल 45 लोगों ने कोरोना को हरा दिया. वे अब स्वस्थ हैं. उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है. जिन लोगों ने कोरोना को मात दिया है, उनमें मुरहू के तीन, तोरपा के 25 और खूंटी के 17 लोग शामिल हैं. वहीं, दूसरी ओर जिले में कुल 138 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसके साथ अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1287 हो गई है. लगभग 60 मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती हैं, शेष होम आईसोलेशन पर हैं. उन्हें दवाओं की किट दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: समाजसेवा की आड़ में कर रहा था रेमडेसिविर की कालाबाजारी, पुलिस ने दबोचा

बुधवार को जो नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, उनमें मुरहू के 16, रनिया के एक, अड़की के 07, तोरपा के 32, कर्रा के 09 और खूंटी के 73 मरीज शामिल हैं.

जिले के विभिन्न प्रखंडों में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या प्रखंडवार इस प्रकार है. मुरहू में 211, रनिया में 04, अड़की में 49, तोरपा में 288, कर्रा में 98 और खूंटी में 637 मरीज सक्रिय हैं.

जिले में 24 घंटे के अंदर नौ लोगों की कोरोना से गई जान:

खूंटी जिले में बुधवार को कोरोना से कुल नौ लोगों की जान चली गई. जिसमें तीन कोरोना संक्रमित मरीज तोरपा के थे और शेष छह कोविड डेडिकेटेट अस्पताल, एमसीएच वन और टू में इलाज के दौरान अपनी जान गंवा दी है. जिसमें तोरपा के चार, खूंटी कटहलटोली, लापुंग, कोड़ाकेल, मुरहू, जिरयागढ़ और खूंटी के एक-एक कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा का निधन

 

 

Related Articles

Back to top button