JharkhandKhuntiNEWS

Khunti News: अब कौन देखेगा हनुख के विक्षिप्त भाई नीरेन को

Khunti: हनुख कंडुलना ने अपने विक्षिप्त भाई के इलाज के लिए अपनी सारी जमीनें बंधक रखकर पैसे कमाने उत्तराखंड के चमोली गया था. दिवंगत हनुख का लक्ष्य था कि वह अच्छे पैसे कमाकर घर लौटेगा, तो उन पैसों से अपने भाई नीरेन की इलाज करायेगा. लेकिन अब हनुख कंडुलना ही नहीं रहा.

इसे भी पढ़ें: CORONA के टूटे कई रिकार्डः एक दिन में 3.80 लाख मामले मिले, 3500 सौ से अधिक की मौत

हिमस्खलन से मौत के आगोश में समाये बलंगकेल निवासी मृतक हनुख कंडुलना की मौत के बाद पूरा गांव इस चिंता में डुबा है कि अब उसके एकलौते विक्षिप्त भाई का क्या होगा. बता दें कि हनुख का भाई नीरेन कंडुलना विक्षिप्त है.

बक्से के अंदर सोता है नीरेनः

उसने अपने ही घर के छप्पर को उजाड़ दिया है. उसने घर के छप्पर के खपड़ों को फेंकना शुरू किया. गांव के लोगों ने मना किया, तो उसने कहा कि वह काम कर रहा है. वह खपड़ों को फेंकता रहा. जब लोगों ने खाना खाने को कहा तो उसने कहा कि अभी काम कर रहा है, उसे फुर्सत नहीं है. रात को नीरेन बेड पर नहीं घर के अंदर रखे बक्से के अंदर सोता है.

इसे भी पढ़ें: भाई-बहन की मौत मामलाः दोनों थे कोरोना संक्रमित, जहर खाने की आशंका

गांव की महिलाऐं खाना दे देतीं हैं, तो खाता है, अन्यथा भूखा रह जाता है. नीरेन की एक बहन भी है, जिसे देखते ही वह मारने दौड़ता है, जिसके कारण वह उसके सामने नहीं आती.

इसे भी पढ़ें: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने दी बेल बॉन्ड में पेशी की इजाजत, लालू की रिहाई की उम्मीद बढ़ी 

 

Related Articles

Back to top button