Uncategorized

उपायुक्त ने मतदाता जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया

— के ई सैम —
रांची : आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत फोगला डूरेबुल्स प्राइवेट लिमिटेड रांची द्वारा चलाए जा रहे अभियान का शुभारंभ जिला उपायुक्त विनय कुमार चौबे ने फोगला हाउस के प्रांगन में आयोजित रॉक बैंड प्रोग्राम एवं हस्ताक्षर अभियान के साथ किया.

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि लोग मतदान अवश्य करें विशेष कर युवा अपने मताधिकार का प्रयोग करें. उन्होंने फोगला डूरेबुल्स के इस अभियान की सराहना की. फोगला डूरेबुल्स के प्रतिनिधि अगले नौ दिसंबर तक अलग—अलग कार्यक्रम द्वारा नागरिकों को जागरूक करने का अभियान चला रहे हैं जिसके तहत निम्नांकित कार्यक्रम जिला प्रशासन के अनुमति से शामिल हैं :—
1. बैंकों, कार्यालयों, कॉलेज एवं कॉलोनियों में पोस्टर्स एवं बैनर्स लगाना, 2. पम्फलेट वितरण, 3. प्रभात फेरी, 4. जागरूकता रथ, 5. रॉक बैंड इवेंट एवं हस्ताक्षर अभियान.
फोगला डूरेबुल्स द्वारा संचालित चारों शोरूम वल्र्ड ऑफ टाइटन (मेन रोड एवं सर्कुलर रोड) फास्ट्रेक स्टोर (मेन रोड) एवं द रेमंड शॉप (सर्कुलर रोड ) में वोट करके आने वाले वोटरों को खरीदारी के साथ आकर्षक गिफ्ट, ऑफर्स भी दी जाएगी. कार्यक्रम में फोगला डूरेबुल्स के निर्देशक कमल फोगला एवं उनके परिवार के लोग सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button