
Vivek Sharma
Ranchi: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में घर बैठे अब एप की मदद से एंबुलेंस बुक कर सकते है. दरअसल राज्य में OLA और UBER की तर्ज पर एंबुलेंस का परिचालन करने की योजना तैयार की जा रही है. जिससे एंबुलेंस को संबंधित जगह पर पहुंचने में भी परेशानी नहीं होगी और मरीजों को भी समय से हॉस्पिटल पहुंचाया जा सकेगा.
एप में होगी पूरी जानकारी
108 एंबुलेंस का परिचालन कर रही जिकित्जा हेल्थ केयर सर्विसेज ने इसके लिए पूरा रोड मैप तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है. जिसमें एप से लेकर ऑपरेशन की पूरी जानकारी दे दी गई है. घर बैठे ही यह जानकारी मिल सकेगी कि कौन सा एंबुलेंस आपके सबसे नजदीक है. इसके अलावा मैपिंग के माध्यम से हर इलाके की जानकारी भी तैयार की जा चुकी है. हरी झंडी मिलते ही इसे आम लोगों के लिए लागू कर दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : धालभूमगढ़: उप विकास आयुक्त ने की मनरेगा, आवास योजना की समीक्षा, अधूरे आवास पूरा करने का निर्देश
झारखंड में चल रहे है 350 एंबुलेंस
झारखंड सरकार ने 350 एंबुलेंस एजेंसी को संचालन के लिए दे रखा है. जल्द ही सैकड़ों एंबुलेंस इस बेड़े में शामिल हो जाएंगे. जिससे मरीजों को और भी कम समय में एंबुलेंस की सर्विस मिल सके. गंभीर रूप से घायल मरीजों को गोल्डन आवर (जीवन बचाने का समय) में ट्रीटमेंट मिलेगा और मृत्यु दर में कमी आएगी.
बाइक एंबुलेंस सर्विस भी जल्द
झारखंड में कई जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत बाइक एंबुलेंस दिए गए थे. जिसके परिचालन से दूर-दराज के मरीजों को भी समय पर हॉस्पिटल पहुंचाने की शुरुआत हुई. कुछ दिनों के बाद यह ठंडे बस्ते में चला गया. अब संचालन करने वाली एजेंसी ने बाइक एंबुलेंस के परिचालन को लेकर भी योजना तैयार कर लिया है. जिससे कि बाइक एंबुलेंस की सर्विस भी जल्द ही राज्य में वैसे इलाकों में मिलने लगेगी जहां बड़े एंबुलेंस को पहुंचने में परेशानी होती है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand NEWS : निकाय के जनप्रतिनिधियों पर लगे आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित




