
Dhanbad: पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या मामले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश 14 आलोक कुमार दुबे की कोर्ट में बीएसएनएल के नोडल ऑफिसर की गवाही हुई. उनके बयान को कलमबंद किया गया. सुनवाई की अगली तारीख 6 जुलाई तय की गयी है.
इसे भी पढ़ें – News Wing Impact: जलमीनार में कमीशनखोरी को लेकर विभाग सतर्क, तकनीकी अफसर से सहयोग लेने के आदेश
दो वर्ष बाद भी गवाही पूरी नहीं
सुनवाई के मद्देनजर कांड के आरोपी झरिया विधायक संजीव सिंह सहित अन्य आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में पेश किया गया. रांची हाइकोर्ट के सीनियर वकील बीएन त्रिपाठी ने बचाव पक्ष की ओर से बहस की. गौरतलब है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने त्वरित निष्पादन करने को कहा था, लेकिन हत्या के दो वर्षों से अधिक गुजर जाने के बाद भी अब तक गवाही तक पूरी नहीं हो सकी है.
मालूम हो कि नीरज सिंह की 21 मार्च 2017 को सरायढेला में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह के भाई अभिषेक सिंह ने मीडिया को गवाही के बाद कहा कि बहुत जल्द सच की जीत होगी. वहीं झरिया विधायक संजीव सिंह के वकील ने बताया कि अभियोजन पक्ष कमजोर पड़ गया है.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगायें, 30 जून तक करें आवेदन : महेश पोद्दार
इस मामले के गवाहों में टेलीकॉम कंपनी के नोडल ऑफिसर, कुसुम विहार स्थित शूटरों के ठहरनेवाले घर के मालिक राम आहलाद राय, उनकी पत्नी के खिलाफ पूर्व में ही गवाही के लिए समन जारी किया गया था. 14 जून को अपने बयान में राम आहलाद राय ने कहा कि 6 हजार रुपये महीने पर मकान किराए पर दिया था. 4 हजार रुपए अग्रिम राशि के रूप में उन्हें मिला था. कहा कि जेल में टीआइपी के दौरान मुन्ना जी को पहचाना था. दो बाइक की भी पहचान की थी. सीजर लिस्ट में अपने हस्ताक्षर को भी पहचाना. वहीं राम आहलाद राय की पत्नी उम्दा ने भी अपने बयान में टीआईपी के दौरान मुन्ना जी की पहचान करने की बात कही. राम आहलाद के पुत्र संजीत राय ने अपने बयान में एसआइटी का नाम लिया. उन्होंने कहा कि रांची से फोरेंसिक जांच की एक टीम आयी थी. भतीजा जितेंद्र राय ने कहा कि 23 मार्च 2017 को संजीत ने साइन करने के लिए बुलाया था. आज बीएसएनएल के नोडल ऑफिसर ने अपनी गवाही कलमबंद करायी है.
इसे भी पढ़ें – पलामू: बालू की कालाबाजारी पर पूर्व मंत्री का सरकार पर हमला, कहा-काली कमाई से प्रशासन व सरकार मालामाल



