Lead NewsWorld

म्यांमार के 4 हजार से 6 हजार शरणार्थियों ने भारत में सुरक्षा मांगी

United Nations : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के एक प्रवक्ता ने कहा कि म्यांमार के तकरीबन 4,000 से 6,000 शरणार्थियों ने भारत में सुरक्षा मांगी है. संयुक्त राष्ट्र ने फरवरी में म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद से विस्थापितों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंता भी जतायी.

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने कहा कि पिछले हफ्ते तक म्यांमार में तकरीबन 60,700 महिलाएं, बच्चे और पुरुष देश में ही विस्थापित हुए.

इसे भी पढ़ें :Pm Modi झारखंड समेत दस राज्यों के 54 जिलाधिकारियों से आज करेंगे बात

महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मार्च और अप्रैल में 1,700 से अधिक शरणार्थी थाइलैंड में गये, जिनमें से ज्यादातर बाद में म्यांमार लौट आये और तकरीबन 4,000 से 6,000 शरणार्थियों ने भारत में सुरक्षा मांगी.

म्यांमार की भारत के साथ बंगाल की खाड़ी में समुद्री सीमा के साथ ही 1,600 किलोमीटर से लंबी बिना बाड़ की जमीनी सीमा है.

इसे भी पढ़ें :राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना से निधन

भारत के चार पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम म्यांमा के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं.

दुजारिक ने कहा कि म्यांमार में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी 1 फरवरी को सैन्य तख्तापलट के बाद से बढ़ते विस्थापन को लेकर बहुत चिंतित हैं.

उन्होंने कहा कि तब से देश में नागरिकों के खिलाफ व्यापक पैमाने पर हिंसा हुई है. सीमावर्ती इलाकों में म्यांमार सशस्त्र बलों और जातीय सशस्त्र संगठनों के बीच झड़पें तेज हुई हैं.

इसे भी पढ़ें :अमेरिका ने भारत को 50 करोड़ डॉलर से अधिक की कोविड-19 सहायता दी : व्हाइट हाउस

Related Articles

Back to top button