Lead NewsNationalNEWS

Pm Modi झारखंड समेत दस राज्यों के 54 जिलाधिकारियों से आज करेंगे बात

New Delhi: देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी भी आफत बनी हुई है. बेशक, रोजाना मिलने वाले नये मरीजों की संख्या तीन लाख से नीचे गिर चुकी है, मगर मौत के आंकड़ों में कमी नहीं आ रहा है. अभी रोजाना करीब 4000 लोगों की मौत हो रही है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर देश अधिक प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों से बातचीत करेंगे.

 

बताया गया है कि पीएम मोदी आज देश के 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उन राज्यों के 54 जिलाधिकारियों से बात करेंगे. इन राज्यों में झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पुड्डुचेरी, राजस्थान, महाराष्ट्र, उड़ीसा, केरल और हरियाणा के जिलाधिकारी शामिल होंगे. मालूम हो कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने 18 मई को 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के 46 जिलाधिकारियों के साथ बात की थी.

 

पिछली वार्ता में प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारियों को विंग कमांडर बताते हुए उनसे कालाबाजारी पर नकेल कसने को कहा था. उन्होंने कहा था देश के अलग-अलग जिलों की स्थिति अलग-अलग तरह की है. सभी को इनोवेसन की पूरी आजादी है. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखने की ताकीद की थी.

Related Articles

Back to top button