
Ranchi : तमिलनाडु के त्रिपुर स्थित कॉटन मिल में फंसी 38 महिलाएं संक्रमण काल में सकुशल अपने घर पहुंच गयी. वापस आयी महिलाएं रानेश्वर, शिकारीपाड़ा, दुमका तथा मसलिया प्रखंड की रहने वाली हैं. सभी फरवरी माह में तमिलनाडु काम करने गयी थीं.
इसे भी पढ़ें :झारखंड: शराब के थोक कारोबार में प्राइवेट पार्टीज को एंट्री
हुआ संक्रमण जांच, डाटा बेस भी तैयार
वापस लौटीं महिलाओं का इंडोर स्टेडियम दुमका में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा डाटा बेस तैयार किया गया. इसके उपरांत सभी का रैपिड एंटीजन टेस्ट (रैट) के माध्यम से कोरोना की जांच की गयी.
सभी को सात दिनों तक हिजला स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जायेगा. सात दिन के बाद दोबारा कोविड जांच की जायेगी. रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन्हें इनके घर भेजा जायेगा.
इसे भी पढ़ें :डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक बनानेवाला खा रहा है दर-दर की ठोकरें, पत्नी ने भी छोड़ा साथ!
…और आज हम घर आ गये
तमिलनाडु से लौटी सावित्री तुरी कहती हैं हमें यकीन ही नहीं हो रहा है कि हम अपने घर पहुंच गये हैं. मुख्यमंत्री को हमारी चिंता है. आज यह यकीन के साथ कहती हूं.
मुख्यमंत्री जी से संपर्क होने पर हमें कहा गया बहुत जल्द आप सभी अपने घर में होंगी और आज हम सभी सकुशल बिना किसी कठिनाई के अपने घरों तक पहुंच गये हैं.
कौशल के आधार पर मिलेगा काम
मुख्यमंत्री ने वापस लौटीं महिलाओं को काम उपलब्ध कराने का निदेश उपायुक्त दुमका को दिया है. इस बाबत उपायुक्त ने महिलाओं से उनके कार्य के बारे में जाना है. स्थिति सामान्य होने पर इन्हें इनके कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा.
इसे भी पढ़ें :RU: विभिन्न कोर्स के फाइनल सेमेस्टर में डेढ़ लाख से अधिक स्टूडेंट्स, ऑफलाइन ही ली जायेगी परीक्षा




