
Lucknow : यूपी भाजपा में संकट थमता नहीं दिख रहा है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद तिंदवारी विधानसभा से भाजपा के विधायक ब्रजेश प्रजापति, विधायक रोशन लाल वर्मा तथा भगवती सागर ने इस्तीफा दे दिया. गुरुवार को मंत्री धर्म सिंह सैनी, शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा और औरया के बिधूना विधायक विनय शाक्य ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया.
अब तक 9 विधायक छोड़ चुके हैं भाजपा
यूपी भाजपा में संकट थमता नहीं दिख रहा है. गुरुवार को चौथा जबकि अब तक 9वें भाजपा विधायकों का इस्तीफा आ गया है. औरया से बिधूना विधायक विनय शाक्य, योगी सरकार में आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा ने आज इस्तीफा दे दिया.
धर्म सिंह सैनी स्वामी प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी हैं.चारों नेताओं ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बुधवार को ही विनय शाक्य ने भाजपा से जाने का ऐलान किया था. विधायक ने कहा था कि स्वामी प्रसाद जहां कहेंगे वहां जाएंगे.
इसे भी पढ़ें:700 किसानों की जान लेनेवाली पार्टी को किसान कल्याण के नाम पर बोलने का हक नहीं : कांग्रेस
इनके जाने की भी है चर्चा
इसके अलावा लखीमपुर खीरी से विधायक बाला प्रसाद अवस्थी भी बीजेपी से जाने वालों की कतार में हैं. वहीं, सुल्तानपुर सदर से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा ने भाजपा छोड़ने की खबर को अफवाह बताया है. उन्होंने कहा कि मैं कभी भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में नहीं जा सकता.
इसे भी पढ़ें:PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी निवेश के ठिकाने से छह पिस्टल, 85 गोलियां और बड़े-बड़े हथियार की डमी बरामद
20 जनवरी तक हर रोज एक मंत्री और तीन-चार विधायक देंगे इस्तीफा
योगी कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले धर्म सिंह सैनी ने दावा किया है कि 20 जनवरी तक हर रोज एक मंत्री और तीन-चार विधायक इस्तीफा देंगे. हम वही करेंगे जो स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे. उन्होंने कहा कि मैंने इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि पांच साल तक दलितों, पिछड़ों को दबाया गया है. उनकी आवाज को दबाया गया है.
योगी कैबिनेट में मंत्री रहे डॉ. धर्म सिंह सैनी ने इस्तीफे के बाद भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार के दो और मंत्री इस्तीफा देंगे. उनके साथ ही कई और विधायक भी भाजपा का साथ छोड़ेंगे.
वहीं हापुड़ से चार बार विधायक रहे कांग्रेस नेता गजराज सिंह गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए. रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने ट्वीट करके उनके पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें:बीएयू में राज्य कोटे से 285 स्टूडेंट्स ने कराया नामांकन, 176 सीटें रह गयीं खाली




