JharkhandJobsLead NewsRanchi

रिम्स में ‘ए’ श्रेणी की 370 नर्सों की होगी बहाली, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने निकाला विज्ञापन

Ranchi : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स को 370 ए श्रेणी के नर्स मिलने वाले हैं इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन जारी किया है. 370 रिक्त पदों में से 350 रेगुलर बहाली हैं जबकि 20 बैकलॉग रिक्त पद है रेगुलर 350 रिक्त पदों में अनारक्षित श्रेणी के लिए 141 अनुसूचित जनजाति के लिए 88 अनुसूचित जाति के लिए 37 अति पिछड़ा वर्ग के लिए 23 पद पिछड़ा वर्ग के लिए 24 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 37 पद निर्धारित हैं

नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसके लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के बच्चों को 50 रुपये देने होंगे रिक्त पदों की जो संख्या है उसमें परिवर्तन हो सकता है. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास कोर्स पूरा करने के बाद 50 बेड वाले अस्पताल में 2 साल तक कार्य करने का अनुभव होना चाहिए इसके अलावा इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसिल में अभ्यर्थियों का रजिस्टर्ड होना भी जरूरी है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में सबसे गर्म पलामू, 45.6 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के उम्र की गणना 31 मार्च 2021 से की जाएगी इच्छुक और योग्यता धारी उम्मीदवार 2 मई से 31 मई तक ऑनलाइन एप्लीकेशन www.jssc.nic.in पर जाकर कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन के बाद अगर किसी तरह की त्रुटि रह जाती है तो 8 जून से 10 जून तक आवेदन में सुधार किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें:जमीन रजिस्ट्री के सारे दस्तावेज रजिस्ट्रार खुद लेंगे, हंगामा के बाद वकीलों को मिला आश्वासन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के आधार पर होगा परीक्षा एक चरण की होगी जिसे मुख्य परीक्षा कहा जाएगा परीक्षा में ऑब्जेक्टिव एंड मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होंगे प्रत्येक प्रश्न चार अंक के होंगे सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे तथा प्रत्येक गलत जवाब पर एक अंक की कटौती की जाएगी.

क्वेश्चन पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा. लिखित परीक्षा में नर्सिंग से संबंधित 120 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा 2 घंटे की होगी.

इसे भी पढ़ें:सरकारी स्कूलों का हाल : ठिठुरते बीत गई कड़ाके की सर्दी, अब गर्मी में बांट रहे स्वेटर

Related Articles

Back to top button