BiharCrime News

बक्सर में हथियारबंद अपराधियों ने बंधन बैंक में की डकैती, लूटी गयी रकम का हो रहा आकलन

Buxar : जिले में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक डकैती की बड़ी घटना को बुधवार को अंजाम दिया. घटना नावानगर थाना क्षेत्र स्थित बंधन बैंक की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनदहाड़े बंधन बैंक में घुसे हथियारबंद अपराधियों ने पहले बैंककर्मियों को बंधक बना लिया फिर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये. कितने रुपये की लूट हुई है इसका पता अब तक नहीं चल पाया है. बैंक के कर्मचारी लूटी गयी रकम का आकलन करने में जुटे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है. बैंक में लगे कैमरों को पुलिस खंगालने में लगी है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ें:बिहार एसटीएफ ने आरा स्टेशन से दो कुख्यात हथियार तस्करों को दबोचा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Related Articles

Back to top button