
Ranchi: रिम्स में पड़े लावारिस शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार जुमार नदी तट पर किया गया. मुक्ति संस्था के द्वारा 31 अज्ञात लावारिस शवों का विधि विधान से सामूहिक चिता पर दाह संस्कार किया गया. संस्था के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि दी. इस काम में सौरभ बथवाल, पंकज खीरवाल, नवीन अग्रवाल ने मिल कर नगर निगम के सहयोग से रिम्स से शवों को पैक कर के जुमार नदी के तट पर लाया. फिर अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया और अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि दी. मौके पर हरीश नागपाल,सुदर्शन अग्रवाल,मनोज पाठक,रवि अग्रवाल,आशुतोष अग्रवाल,सीताराम कौशिक,परमजीत सिंह टिंकु,अरुण कूरटीयार,संदीप पापनेज,रतन अग्रवाल का सहयोग रहा.
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ : गोला प्रखंड में दुर्गा सोरेन सेना की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर




