Corona_UpdatesJharkhandKoderma

कोडरमा में कोरोना के 300 नये मरीज मिले, 309 हुए स्वस्थ, एक की मौत

Koderma : जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. वहीं पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमित और कोविड अस्पताल में इलाजरत एक व्यक्ति की मौत हुई है. इस तरह अब तक जिले में कोरोना संक्रमित 124 लोगों की आधिकारिक तौर पर मृत्यु हो चुकी है.

वहीं कई ऐसे लोगों की भी मौत हुई जो कोडरमा से बाहर इलाजरत थे या फिर गंभीर अवस्था में घर में ही उनकी मौत हुई है. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 300 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

इसमें ट्रू नेट में 100, एन्टी जेन जांच में 96 एवं आरटीपीसीआर में 104 संक्रमित शामिल हैं. इस दौरान अच्छी खबर है कि डीसीएचसी से 16, निजी अस्पताल से 12 एवं होम आइसोलेशन में रह रहे 281, कुल 309 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. हालांकि अभी भी जिले में 1407 सक्रिय मरीज हैं.

इसे भी पढें :मनरेगा योजना के तहत मिला था कुआं, खुदाई के क्रम में धंसा, एक की मौत

Related Articles

Back to top button