Sports

कोरोना का खेल पर प्रभाव :  खाली स्टेडियमों में भी दर्शकों की ‘वाह’ और ‘उफ्फ’ सुनना चाहते हैं आर्चर

London :  इंग्लैंड की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सुझाव दिया है कि अगर कोविड-19 महामारी के चलते क्रिकेट मैच खाली स्टेडियमों में खेले जाते हैं तो वास्तविक माहौल पैदा करने के लिये दर्शकों के शोर के आडियो बजाये जाने चाहिए.

इसे भी पढ़ेंः #Lockdown की वजह से उद्योगों को नहीं मिल रहा बाजार, उत्पादन पर भी असर, जानें आगे क्या होंगी चुनौतियां

कोरोना वायरस महामारी के कारण विश्व भर में खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी है. कई शीर्ष प्रतियोगिताओं को इस वजह से रद्द या स्थगित कर दिया गया है.
अन्य खेलों की तरह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट भी प्रभावित हुआ है और विभिन्न देशों के राष्ट्रीय बोर्ड अब खाली स्टेडियमों में मैचों के आयोजन पर विचार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः लॉकडाउन के बाद भी सरकारी कर्मचारियों को करना पड़ेगा घर से काम, दिये जायेंगे लैपटॉप और डेस्कटॉप

आर्चर ने बीबीसी पोडकॉस्ट ‘स्टंप्ड’ में कहा, ‘‘हम क्रिकेट मैचों में संगीत बजाते हैं. फिर हम दर्शकों की मौजूदगी का अहसास कराने वाले ऑडियो क्यों नहीं बजा सकते. ’’  उन्होंने कहा, ‘‘हम तालियां बजाने, ‘वाह’ और ‘उफ्फऱ आह’ के ऑडियो बजा सकते हैं. इसे जितना संभव हो उतना वास्तविक बनाने की कोशिश करें. ’’

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पूरी तरह से सुरक्षित मैच स्थलों की संभावना पर विचार कर रहा है जहां खिलाड़ियों के लिये स्टेडियम में ही रहने की व्यवस्था होगी और उनका लगातार परीक्षण किया जाएगा. पिछले सप्ताह तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ी इन गर्मियों में क्रिकेट खेलने के लिये इस तरह से अलग थलग रहने के लिये तैयार हैं.

इस सुझाव के बारे में जब आर्चर से पूछा गया, उन्होंने कहा, ‘‘वह करो जिससे क्रिकेट को मदद मिल सकती है लेकिन साथ ही जितना संभव हो सके हमें सुरक्षित रखे.’’

इसे भी पढ़ेंः परिवहन विभाग ने 2 महीने बाद भी नहीं माना गृह मंत्रालय का निर्देश, कमर्शियल वाहनों को नहीं मिली छूट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button