
Lohardaga: तेल मिल में मशीन फटने से एक ऑपरेटर की मौत हो गयी. मशीन ऑपरेटर तेल मिल में काम कर रहा था. इसी दौरान उसका शॉल मशीन के बेल्ट में फंस गयी. इसके बाद वह मशीन के रोलर में खिंचता चला गया जहां दबने से उसकी मौत हो गयी.
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. मृतक का नाम दिनेश साहू है जो लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के रहने वाला था.
वह पिछले 10 सालों से बरवाटोली रोड निवासी दीपक अग्रवाल के तेल मिल में काम कर रहा था. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक अपने परिवार के लिए एकमात्र सहारा था.
इसे भी पढ़ें : BJP ने झारखंड सरकार से मांगा केंद्र से भेजे गये पैसे का हिसाब, हेमंत सरकार की एक साल की नाकामियों को करेगी उजागर




