
Dhanbad: धनबाद कोयलांचल में कोल माफिया के सिंडिकेट से तो सभी वाकिफ हैं. लेकिन यहां एक और सिंडिकेट बड़े पैमाने पर काम कर रहा है. वह है पीडीएस चावल का कालाबाजारी का सिंडिकेट. अवैध कोयला सिंडिकेट के साथ-साथ धनबाद में सरकारी चावल की कालाबाजारी का सिंडिकेट बड़े पैमाने पर काम कर रहा है. एक ओर राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार गरीबों के लिए अनाज मुहैया करवा रही है ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा ना रहे. लेकिन पीडीएस डीलर और अवैध कारोबारी मिलकर गरीबों के चावल को उच्चे दामों में बेच रहे हैं और मालामाल हो रहे है.
धनबाद के झरिया विधानसभा और बाघमारा में बड़े पैमाने पर पीडीएस चावल का कालाबाजारी हो रही है सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और खाद आपूर्ति विभाग के द्वारा छापेमारी भी की जाती है इन दिनों लगातार पीडीएस का चावल पकड़ा रहा है.
इसे भी पढ़ें :तालिबान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पड़ा भारी, 14 लोग गिरफ्तार
शनिवार को तिसरा पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर एक पिकअप वैन को पकड़ा गया जिसमें पीडीएस का लगभग 20 क्विंटल लोड चावल को जब्त किया गया है, जोकि झरिया के घनुवाडीह ओपी क्षेत्र के मुन्ना बरनवाल का बताया जा रहा है.
तिसरा थाना पुलिस ने बताया कि मुन्ना बरनवाल के द्वारा जन वितरण प्रणाली के चावल को वाहन में लोड कर बलियापुर बाईपास रोड के रास्ते गिरिडीह भेजा जा रहा था.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : कांग्रेस को जोर का झटका, एक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
गुप्त सूचना पर तिसरा पुलिस चावल लोड वाहन को पकड़ कर मुन्ना बरनवाल और सहयोगी विजय साव पर मामला दर्ज कर रही है.
बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही मुन्ना बरनवाल का पिकअप वैन में पीडीएस का चावल लोड पकड़ाया था जिसमें मुन्ना बरनवाल पर पीडीएस के तहत मामला दर्ज किया गया था, फिर भी इसको पकड़ा नहीं गया और यह खुलेआम गरीबों के चावल का कालाबाजारी जोरों पर कर रहा है.
इसे भी पढ़ें :पर्यावरण के मानकों की अनदेखी कर रहे हैं राज्य के औद्योगिक संस्थान




