Jamshedpur

#Lockdown का उल्लंघन करने के मामले में 2699 लोग गिरफ्तार, जमशेदपुर में सबसे अधिक 1197 गिरफ्तारी

Ranchi: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाये गये लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है. इसके बावजूद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे. पिछले 23 मार्च से लेकर अबतक पूरे झारखंड में लॉकडाउन के उल्लंघन करने के मामले में 2699 व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ेंःमध्य प्रदेश सरकार का दावा : राज्य में हर दिन बन रहे हैं 12,000 कोरोना वायरस जांच किट

जिनमें जमशेदपुर जिला में सबसे अधिक 1197 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. लॉकडाउन के दौरान पूरे झारखंड में नियम उल्लंघन करने के 1262 मामले दर्ज हुए हैं. 5420 लोग आरोपी बनाये गये हैं. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2699 लोगों को गिरफ्तार किया है.

 कहां, कितने मामले और कितने गिरफ्तार

जिलामामलेआरोपीगिरफ्तार
रांची247678267
खूंटी4520784
रामगढ़085401
लोहरदगा133211
गुमला3916687
सिमडेगा122807
जमशेदपुर13813271195
चाईबासा55350315
सरायकेला328346
धनबाद113256140
बोकारो8416793
पलामू11151527
गढ़वा10039443
लातेहार145308
हजारीबाग167028
चतरा239642
कोडरमा2525881
गिरिडीह78324105
दुमका155836
जामताड़ा2613220
साहेबगंज144115
पाकुड़061704
गोड्डा237531
देवघर253914

 

लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

राज्य में लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट है. लोगों से लॉकडाउन का अनुपालन भी करा रही है. ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके. वहीं दूसरी ओर इस लॉकडाउन में जो लोग फंसे हैं, उनकी मदद करने का भी पूरा प्रयास झारखंड पुलिस कर रही है. लॉकडाउन में राज्य के सभी हिस्से में गरीब, असहाय और जरूरतमंदों तक झारखंड पुलिस खाना और जरूरी सामान पहुंचा रही है.

इसे भी पढ़ेंःचतरा : क्वारेंटाइन सेंटर से भागकर पैदल बंगाल जा रहे थे 35 मजदूर, पुलिस ने पकड़कर वापस सेंटर लाया

झारखंड में ढाई गुना रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना

झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. स्थिति यह है कि पिछले आठ दिनों में यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर दोगुनी से भी अधिक हो गई. कुल 24 जिलों में से अबतक 10 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की जा चुकी है.

इस तरह, झारखंड में कोरोना के संक्रमण की दर राष्ट्रीय दर से अधिक है. पूरे देश में 10 दिनों में मरीज दोगुने हो रहे हैं. झारखंड में 18 अप्रैल को कोरोना मरीजों की संख्या महज 35 थी. वहीं 27 अप्रैल तक यह संख्या बढ़कर 83 हो गई है.

इसे भी पढ़ेंःमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदीः सामूहिक प्रयास का मिला लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button