
Patna : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत सरकार ने 1380 पुलिसकर्मियों को बहादुरी के लिए सम्मानित करने की घोषणा की है. इसमें बिहार के 23 पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है. जिनमें 2 अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 21 अफसरों को पुलिस वीरता पदक देने की घोषणा की गयी है.
कोरोना महामारी की वजह से स्वतंत्रता दिवस 2019 गणतंत्र दिवस 2020 और स्वतंत्रता दिवस 2020 के अवसर पर राष्ट्रपति और पुलिस पदक के लिए जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम की घोषणा की गयी थी उन सभी को इस बार सम्मानित किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :बिहार पंचायत चुनाव में सुरक्षा होगी सख्त, हर बूथ पर 6 कर्मियों की होगी तैनाती
662 पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जायेगा. जबकि 628 पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा.
आपको बता दें कि बिहार के 23 पुलिस पदाधिकारियों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है. जिसमें राष्ट्रपति पुलिस पदक से आर्थिक अपराध इकाई में तैनात इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह और पटना एसएसपी ऑफिस में पदस्थापित दारोगा रामकुमार सिंह को सम्मानित किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें :UPSC ने जारी किया Exam Calendar, 5 जून 2022 को होगी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा
जबकि सीआइडी के डीएसपी सुबोध कुमार सीआइडी के एएसआइ कुमार अजीत सिंह, सहरसा एसपी ऑफिस में तैनात दरोगा आनंद कुमार सिंह, मिथिला रेंज के आइजी ऑफिस में पोस्टेड दरोगा अरुण कुमार झा, गोपनीय सेल के दारोगा राज नारायण यादव, पूर्णिया के दारोगा सुधाकर सिंह, कटिहार सेल में तैनात दारोगा अर्जुन बेसरा, कैमूर के दारोगा शत्रुघ्न पटेल, सीआइडी के एसएसआइ संजय कुमार यादव, एडीजी अभियान दफ्तर में तैनात उमेश पासवान, पुलिस हेड क्वार्टर में तैनात जमादार अजय कुमार द्विवेदी, मद्य निषेध में पोस्टेड जमादार अमरेंद्र कुमार गुप्ता को पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें :JSSPS के खिलाड़ियों के लिये Good News, कोच, डॉक्टरों की होगी नियुक्तियां, योग्य कैंडिडेट करें अप्लाई




