Sports

21वीं झारखण्ड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता: 88 प्वाइंट के साथ रांची ओवर ऑल चैंपियन

Ranchi: 21वीं झारखण्ड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता रविवार को सिल्ली, रांची के द विलेज रिसोर्ट में सम्पन्न हो गयी. रांची 9 गोल्ड, 10 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज लेकर 88 प्वाइंट के साथ ओवर ऑल चैंपियन बना जबकि 45 प्वाइंट के साथ 8 गोल्ड,1 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज लेकर चतरा दूसरे स्थान पर रहा। 26 प्वाइंट के साथ रामगढ तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि रातू ब्लॉक के सीओ रवि कुमार और जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा कुमारी और अन्य थे। मौके पर रवि कुमार ने झारखण्ड में इस खेल और खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य की कामना की. प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पऱ अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किया गया. प्रतियोगिता के सफल संचालन में सिल्ली वुशु अकादमी के एस वाहिद अली और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा.
इस अवसर पऱ उदय साहू, शिशिर महतो, प्रकाश राम, शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, रज़ि अहमद, वाहिद अली, गोकुलानंद मिश्रा अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, सुशील कच्छप, दीपक गोप भी आदि मौजूद थे.

*इन्हें मिला पदक*
गोल्ड मेडल-
अमन अंसारी, अमन कुमार, ध्रुव द्विवेदी, आरिफ हुसैन, देव कुमार बेदिया, गिरीश कुमार, गौरव, ज्ञान, राजकुमार, आयुष कुमार, अमन कुमार, सोमू कुमारी, विकास महतो, नायर्सन अहमद, अनिशा कुमारी, आरोही सिंह, अंजू कुमारी, श्रेया कुमारी, अर्पिता सिंह, संतोषी कुमारी,
कशिश राज, सुमन कुमारी, खुशी कुमारी, राखी कुमारी, शिखा कुमारी, मन्नत, आंचल कुमारी।
सिल्वर मेडल-
फूल कुमारी, रानी कुमारी, रोशनी टोप्पो, दीपिका कुमारी, रितिका कुमारी, कृषि कुमारी, किशु देव, सौरभ कुमार, अमन कश्यप, कौशिक राज, यश कुमार, सुंदरम तिग्गा ,राहुल रंजन, रिशु सिंह दक्ष, हर्ष कुमार, कोमोला, तूलिका टोप्पो, आरसी मरब, काजल कुमारी, प्रदीप महतो

ब्रॉन्ज मेडल-
साहिल कश्यप, सचिन, गोरी, पवन मुंडा, रवि, करण गिरी, विकास कुमार, रिकी कश्यप, धनराज कुमार, रणबीर कुमार यादव, प्रिंस गोंड, अमित सांगा, अर्जुन गंझू, आयुष कुमार लाल, अनमोल, पप्पू कुमार महतो, प्राची महतो, राखी कुमारी, पीहू महतो, डोली कुमारी, आराधना रानी, अनुपम कुमारी, स्नेह हर्ष, प्रिया कुमारी, प्रीति कुमारी, रिया यादव, भूमि कुमारी, सुकन्या कुमारी, अनुपम कुमारी, किरण कुमारी।

Related Articles

Back to top button