INTERVIEWSRanchi

अमृता इंस्टिच्यूट की तर्ज पर रांची में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल ‘रिम्स 2’

Ranchi: स्वास्थ्य विभाग, झारखंड के मुताबिक वह रिम्स-2 को एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की तैयारी में है. विभागीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने फरीदाबाद (हरियाणा) स्थित अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ का दौरा करने के बाद यह भरोसा जताया है. स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों संग दौरा करने के बाद कहा कि अमृता इंस्टिट्यूट की तर्ज पर रांची में रिम्स 2 का निर्माण होगा. यह पूरे एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल बनेगा. इससे झारखंड की जनता को देश की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी.यह परियोजना झारखंड सहित पूरे देश की स्वास्थ्य संरचना को एक नई दिशा देगी. झारखंड में यह स्वास्थ्य क्रांति की ओर एक ओर बड़ा कदम साबित होगा.इसके निर्माण कार्य को लेकर विस्तृत रूपरेखा जारी की जाएगी.

Related Articles

Back to top button