Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna: बिहार में इस साल के अंत में होने विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने शनिवार को अपनी विस्तृत रणनीति का खुलासा किया.
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के लिए लोजपा का प्रत्याशी बनने का आधार कम से कम 25 हजार पार्टी सदस्य बनाना होगा.
उन्होंने कहा कि पार्टी के टिकट के इच्छुक लोगों को अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 25 हजार पार्टी सदस्य बनाने के साथ उन्हें बूथ कमेटी का भी गठन करना होगा.
इसे भी पढ़ें- अलग-अलग एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में सबसे अधिक संभावना केजरीवाल सरकार की
14 अप्रैल को घोषणापत्र जारी करने की कही बात
चिराग ने कहा कि ‘‘बिहार फर्स्ट’’ के नारे के साथ आगामी 21 फरवरी से वह राज्यव्यापी यात्रा पर निकलेंगे. साथ ही आगामी 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी. चिराग ने उसी रैली के दौरान अपने घोषणापत्र जारी करने की बात कही.
उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश में कई कार्य हुए हैं पर हमें उतने पर ही संतोष नहीं करना है, बल्कि राज्य को हर क्षेत्र में शीर्ष पर ले जाने की सोच के साथ लोजपा इस चुनाव में उतरने जा रही है.
उन्होंने कहा बिहार में ऐसे 119 विधानसभा क्षेत्र हैं जहां राजग गठबंधन में शामिल न तो जदयू और न ही भाजपा का ही वहां से कोई विधायक है और लोजपा ने ऐसी सीटों पर गठबंधन को मजबूत करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें- कौन हैं शाहीनबाग को फंडिंग करने वाले डीएस बिंद्रा, जिन्होंने अपना फ्लैट तक बेच दिया
चिराग ने पार्टी को लेकर अटकलों को भी किया स्पष्ट
उन्होंने मीडिया के एक वर्ग में चल रही उन अटकलों को भी स्पष्ट करने का प्रयास किया कि पार्टी विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए 40 से अधिक सीटों पर जोर दे सकती है.
इसका जवाब देते हुए चिराग ने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा करने से पहले मीडिया में इसका खुलासा करना गैर जिम्मेदाराना होगा कि मेरी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उल्लेखनीय है कि लोजपा के विधानसभा में मात्र दो विधायक जबकि लोकसभा में छह सांसद हैं.