Business

#Business : 2019 के three quarters में 1.54 लाख करोड़ का #Turnover, 2.02 लाख फ्लैट बिके, 16 प्रतिशत की वृद्धि

Bengaluru :  सुस्त उपभोक्ता रुख के बावजूद देश के शीर्ष सात शहरों में 2019 की पहली तीन तिमाहियों में करीब 1.54 लाख करोड़ रुपये के मकानों की बिक्री हुई. पिछले साल इसी अवधि की तुलना में बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. प्रॉपर्टी से जुड़ी परामर्श देने वाली फर्म एनारॉक ने यह जानकारी दी. एक साल पहले की इसी अवधि में करीब 1.33 लाख करोड़ रुपये के मकानों की बिक्री हुई थी.

कंपनी के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि 2019 में जनवरी से सितंबर तक इन शहरों में करीब 2.02 लाख इकाइयों की बिक्री हुई. एक साल पहले इसी अवधि में लगभग 1.78 लाख घर बेचे गये थे. मूल्य के आधार पर , सबसे ज्यादा आवास बिक्री मुंबई महानगर क्षेत्र में दर्ज की गयी. 2019 में सितंबर तक मुंबई में 62,970 करोड़ रुपये कीमत के मकानों की बिक्री हुई. 2018 में यह आंकड़ा 47,240 करोड़ रुपये था. इस दौरान , 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

इसे भी पढ़ें : #Kolkata पहुंचे नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी, गर्मजोशी से स्वागत‌

बेंगलुरु में 28,160 करोड़ रुपये मूल्य के मकान बिके 

मुंबई के बाद बेंगलुरु में 28,160 करोड़ रुपये मूल्य के मकान बिके. पिछले साल की इस अवधि की तुलना में इसमें सात प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. सितंबर 2018 तक यह आंकड़ा 30,310 करोड़ रुपये था.पुरी के मुताबिक , पुणे में आवास बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 17,530 करोड़ रुपये पर रही. जनवरी-सितंबर 2018 में 13,275 करोड़ रुपये की आवास बिक्री हुई थी.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 2019 में अब तक 24,860 करोड़ रुपये के मकानों की बिक्री हुई.

इसे भी पढ़ें : #PMModi जेपी मॉर्गन इंटरनैशनल काउंसिल के सदस्यों से मिले,  5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था पर मंथन

कोलकाता में 5,850 करोड़ रुपये के आवासों की बिक्री हुई

2018 की तीन तिमाहियों में यह आंकड़ा 21,600 करोड़ रुपये था. इस दौरान, 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है. हैदराबाद और चेन्नई में 2019 में अब तक क्रमश: 9,400 करोड़ रुपये और 5,580 करोड़ रुपये की आवास बिक्री दर्ज की गयी. कोलकाता में 5,850 करोड़ रुपये के आवासों की बिक्री हुई.

शीर्ष सात शहरों में 2019 की तीन तिमाहियों में चेन्नई का प्रदर्शन सबसे खराब रहा.वहीं, 2019 की तीसरी तिमाही में शीर्ष सात शहरों में आवास बिक्री 17 प्रतिशत गिरकर 42,040 करोड़ रुपये रही. एक साल पहले की इसी तिमाही में 50,535 करोड़ रुपये के मकान बिके थे.

इसे भी पढ़ें : #Jammukashmir : डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, आतंकी संगठन #AnsarGajwatulHind का कश्मीर से सफाया

Related Articles

Back to top button