
NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जेपी मॉर्गन इंटरनैशनल काउंसिल के सदस्यों से मुलाकात की. जान लें कि इंटरनैशनल काउंसिल में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन हॉवर्ड, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंगर और कोंडालिजा राइस, जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमोन, टाटा समूह के रतन टाटा तथा नेस्ले, अलीबाबा, अल्फा, इबरडोला, क्राफ्ट हेंज जैसी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : #Kolkata: पीएफ कमिश्नर के घर ईडी की छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति जब्त
Delhi: Prime Minister Narenrda Modi met with the JP Morgan International Council today. After 2007, this was the first time that the International Council met in India. While welcoming the group to India, PM discussed his vision for making India a USD 5 trillion economy by 2024. pic.twitter.com/RhQDjcs9GO
— ANI (@ANI) October 22, 2019
2007 के बाद पहली बार इंटरनैशनल काउंसिल की मीटिंग भारत में
खबरों के अनुसार 2007 के बाद पहली बार इंटरनैशनल काउंसिल की मीटिंग भारत में हुई है. मंगलवार को काउंसिल क सदस्यों का भारत में स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2024 तक पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए उनके विचारों पर चर्चा की.
बैठक में प्रधानमंत्री ने भारत का स्वास्थ्य, शिक्षा तथा 2024 तक अर्थव्यवस्था को 5 लाख करोड़ डॉलर का बनाने के लिए किये गये प्रयासों पर चर्चा की. पीएम नेकहा कि विश्वस्तरीय फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा सस्ते स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में सुधार तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए है कि डॉ हेनरी किसिंजर से मुलाकात हुई. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति में अग्रणी योगदान दिया है.
इसे भी पढ़ें : #BankCrisis पर नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी का बड़ा बयान, कहा- बैंकों में सरकारी हिस्सेदारी 50% के नीचे लायी जाये




