Crime NewsJamshedpurJharkhandNEWSSaraikela

आदित्यपुर : टाइगर मोबाइल के दो जवानों ने निजी प्लॉट पर काम करा रहे आदिवासी मुंशी को लाठियों से पीटा

विरोध में थाने पर प्रदर्शन, पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई, तो डीआइजी से मिलेंगे बस्तीवासी

Adityapur : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियाडीह के शंभू सरदार के साथ बुधवार को आदित्यपुर थाना दो टाइगर मोबाइल जवानोंं ने मारपीट की और उससे उससे मोबाइल और पैसे छीन लिये. दोनों पुलिसवालों के नाम पिंटू सिंह और संजीव हैं. शंभू सरदार मुंशी है और वह हथियाडीह में  एक निजी प्लॉट पर चल रहे काम की देखरेख कर रहा था. घटना के विरोध में भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार और पार्षद अभिजीत महतो के नेतृत्व में बस्ती के लोग आदित्यपुर थाना पहुंचे और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की. पीड़ित शंभू सरदार ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखित शिकायत की है. बस्ती के लोग दोनों आरोपी पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों ने चेताया कि अगर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो मामले की शिकायत डीआईजी से की जायेगी.

देखें वीडियो

पुलिस पिटाई से घायल शंभू सरदार

अवैध वसूली के लिए लोगों को परेशान करते हैं टागगर मोबाइल के जवान

बस्तीवासियों ने बताया कि क्षेत्र में पुलिसवालों ने अवैध वसूली के लिए लोगों की नाक में दम कर रखा है. हथियाडीह में दुर्गाचरण महतो अपनी रैयती जमीन पर बाउंड्रीवाल करवा रहे हैं. आरोपी टाइगर मोबाइल पिंटू और संजीव ने काम रुकवाकर कागज लेकर थाना में थानेदार से मिलने का निर्देश दिया. इसके बाद रैयतदार ने थानेदार को कागजात दिखा दिये. थानेदार ने रैयत को जमीन पर काम करने की अनुमति दे दी. इसी बीच बुधवार को दोनों टाइगर मोबाइल को पता चला कि वहां काम चल रहा है. इसके बाद पिंटू और संजीव दोनों साइट पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए वहां काम देख रहे शंभू सरदार की डंडे से जमकर पिटाई कर दी. दोनों ने उसका मोबाइल फोन और लेबर पेमेंट के लिए रखी गयी राशि जबरन छीन ली. मामले की जानकारी मिलने पर रैयत  तथा भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार और अभिजीत महतो के नेतृत्व में काफी संख्या में पीड़ित के समर्थन में लोग पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

पुलिस की शह पर सरकारी जमीन की लूट: पार्षद

थाना पर प्रदर्शन के दौरान पार्षद अभिजीत महतो ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाये.  पार्षद ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को छोड़ कर पुलिस अवैध उगाही के धंधे में लिप्त है. पुलिस की शह पर सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहा है, जबकि रैयतों को तंग किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News: एमजीएम में इलाज कराने पहुंचे नशे में धुत्त युवक का हंगामा, डॉक्टरों को भी नहीं बख्शा, सुरक्षाकर्मियों को धमकाया

Related Articles

Back to top button