
Latehar : बालूमाथ पुलिस पोस्ता खेती करने वाले माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. शनिवार को बालूमाथ पुलिस ने करीब तीस एकड़ में लगे पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया है. इस वर्ष अभी तक बालूमाथ के बेलवाटिकर, इंदुवा दुमहान, दाकादिरी से पोस्ता की खेती को नष्ट किया है. साथ ही अब तक 18 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.
सूचना नहीं देने वाले जनप्रतिनिधियों पर भी होगी कार्रवाई
जिसमें कांड संख्या 19/19 बेलवतिकर में कुल छह लोग पर एफआइआर हुआ है. जिसमें संतोष गंझू, कुलदीप गंझू, राजेश गंझू, विपिन कहार, श्यामदेव गंझू, महेंद्र गंझू के नाम शामिल हैं. वहीं एक अन्य मामले में दाकादिरी 32/19 के तहत दर्ज मामले में जगेश्वर गंझू, घनश्याम गंझू,राजेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, फूलदेव यादव, बिशेश्वर यादव, सुरेश गंझू, जुगल गंझू, राजेश यादव, कृष्णा यादव, रामजतन कुमार के नाम शामिल हैं. इस बारे में डीएसपी नितिन खंडेवाल ने कहा अगर पोस्ता की खेती में शामिल लोग नहीं सुधरते हैं तो उनको छोड़ा नहीं जायेगा. साथ ही खेती की सूचना नहीं देने वाले गांव के जनप्रतिनिधियों पर भी कार्रवाई होगी. पोस्ता के खिलाफ चला यह अभियान लगातार जारी रहेगा. जब तक बालूमाथ से पूरे पोस्ते की खेती को नष्ट नहीं कर लिया जाता.




