JharkhandLead NewsRanchi

मोबाइल पशु चिकित्सा क्लिनिक वैन खरीदेगी झारखंड सरकार

Ranchi: राज्य सरकार ने गांव-गांव में पशु चिकित्सा की सुविधा बढ़ाने का फैसला लिया है. इसके तहत मोबाइल पशु चिकित्सा क्लिनिक वैन खरीदे जायेंगे. फिलहाल 3 वैन की खरीद की जानी है. इन वेटनरी मोबाइल क्लिनिक (एंबुलेंस) वैनों में मेडिकल इक्विपमेंट भी लगे होंगे. इसके लिये कृषि, पशुपालन विभाग ने पहल भी कर दी है. ई-टेंडर जारी भी कर दिया है. गाड़ी निर्माताओं, डिस्ट्रीब्यूटर्स, डीलर्स और अन्य से आवेदन मांगे हैं.

इसे भी पढ़ें : तैयार हो रहा है मनरेगा का श्रम बजट, रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर जोर

हर प्रखंड के लिये तैयारी

जानकारी के मुताबिक अभी वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये मोबाइल एंबुलेंस खरीदे जाने के लिये राशि का प्रावधान किया गया था. एक गाड़ी पर करीब 20 लाख की लागत आयेगी. इस हिसाब से तीन मोबाइल वैन पर 60 लाख रुपये के खर्च का अनुमान है. आने वाले समय में राज्य सरकार हर प्रखंड के लिये एक वैन खरीदने की तैयारी में है. इससे लाभ यह होगा कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले पशुपालकों को अपने मवेशियों के इलाज के लिये शहरों की दौड़ नहीं लगानी होगी.

यहां से मिलेगी जानकारी

वेटनरी मोबाइल क्लिनिक वैन के लिये टेंडर संबंधी जानकारी वेबसाइट https://www.jharkhandtenders.gov.in से ली जा सकती है.  31 जनवरी को प्री-बिड मीटिंग होगी. 3 फरवरी से ऑनलाइन बिड जमा होना शुरू होगा. 19 फरवरी तक इसे जमा किया जा सकेगा. 21 फरवरी को बिड खोला जायेगा.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand का मौसम: आज कोल्ड वेव, कल कोल्ड डे का अलर्ट, 3 और 4 फरवरी को कई जगह बारिश का अनुमान

Related Articles

Back to top button